{"_id":"23176c415196a7586171b555d870c8cc","slug":"utu-b-tech-counselling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UTU ने जारी किया शेड्यूल, बीटेक काउंसिलिंग 15 से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UTU ने जारी किया शेड्यूल, बीटेक काउंसिलिंग 15 से
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विवि ने प्रदेश के बीटेक कालेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि के मुताबिक प्रथम चरण की काउंसिलिंग 15 जुलाई से शुरू होगी जबकि द्वितीय चरण की काउंसिलिंग तीन अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन
तकनीकी विवि की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बीटेक की 11548 सीटों पर जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर एडमिशन किए जाएंगे। अभ्यर्थी को वेबसाइट से चालान फार्म डाउनलोड करने के बाद निकटतम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुल्क जमा कराना होगा।
विज्ञापन
शुल्क जमा कराने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी च्वाइस भर सकते हैं। विवि ने काउंसिलिंग का शुल्क 1060 रुपये तय किया है। पहले चरण के लिए जेईई मेंस में रैंक हासिल करने वाले सभी छात्रों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
यह होगा शेड्यूल
प्रथम चरण
काउंसिलिंग शुल्क बैंक में जमा करने की तिथि : 15 जुलाई से 20 जुलाई 2015
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस भरने की तिथि : 17 जुलाई से 22 जुलाई 2015
सीट आवंटन की तिथि : 25 जुलाई 2015
प्रथम चरण के दाखिले : 27 जुलाई से 29 जुलाई 2015
द्वितीय चरण
काउंसिलिंग शुल्क बैंक में जमा करने की तिथि : 3 अगस्त से 6 अगस्त 2015
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस भरने की तिथि : 5 अगस्त से 10 अगस्त 2015
सीट आवंटन की तिथि : 13 अगस्त 2015
प्रथम चरण के दाखिले : 16 अगस्त से 18 अगस्त 2015
यह है वेबसाइट : www.uktech.ac.in, www.ukcounseling.nic.in
यहां लें जानकारी : 7060320937, 7060320964
कैसे दूर होगा सूनापन
गत वर्ष देरी से काउंसिलिंग की वजह से तीन राउंड के बाद 12500 में से केवल 5000 सीटें ही भर पाई थीं। इससे वर्ष 2013 में काउंसिलिंग के बाद 4630 सीटें और वर्ष 2012 में 5500 सीटों पर दाखिले हुए थे। माना जा रहा है कि इस साल भी दाखिलों की संख्या 5000 से ऊपर नहीं पहुंच पाएगी।
पांच प्रतिशत छात्रों से कोई शिक्षण शुल्क नहीं
तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश क्षमता के अलावा पांच प्रतिशत सीटें ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित की गई हैं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 4.50 लाख से कम होगी। ऐसे अभ्यर्थियों से कोई शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्यूशन फीस वेवर स्कीम के तहत निर्धारित सीटों की संख्या कम होने की वजह से इन सीटों पर भी जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलेगा।