{"_id":"5e62e5e4077c149d6cb7307288f5f9a5","slug":"utu-b-tech-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक में डायरेक्ट एडमिशन चाहिए तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटेक में डायरेक्ट एडमिशन चाहिए तो पढ़ें ये खबर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Sep 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक में दाखिले से चूक गए हैं तो आपके लिए उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) के दरवाजे खुले हुए हैं। शासन ने यूटीयू के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
अब 12वीं में 45 प्रतिशत वाले छात्रों को सीधे बीटेक में एडमिशन मिलेगा। हालांकि, प्रदेश में इंजीनियरिंग की प्रवेश प्रक्रिया इस साल काफी लेट हो गई है। दो बार की काउंसिलिंग होने के बावजूद प्रदेश में बीटेक की 12500 सीटों में से 9000 खाली रह गई थीं।
विज्ञापन
कॉलेजों पर संकट देखते हुए विवि ने करीब एक माह पूर्व डायरेक्ट एडमिशन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। खास बात यह है कि अब दाखिले के लिए जेईई मेंस स्कोर या कॉमन मेरिट लिस्ट के स्कोर की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
पहले ही कर लिए दाखिले
विवि के प्रस्ताव को मंजूरी से पहले ही कई इंजीनियरिंग कॉलेजों ने बीटेक में डायरेक्ट एडमिशन कर लिए हैं। दरअसल, दाखिला संकट से निपटने के लिए हर साल शासन की ओर से डायरेक्ट एडमिशन की छूट दी जाती है।
शासन से पत्र प्राप्त हो गया है। अब कालेज डायरेक्ट एडमिशन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक न केवल कॉलेजों का संकट खत्म होगा बल्कि उन छात्रों को भी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक बीटेक में एडमिशन नहीं मिल पाया है।
- डॉ. आशीष उनियाल, उपकुलसचिव, यूटीयू