{"_id":"cae7b39e80a5c1b6869c2b20aedb9bdc","slug":"utu-admission-date-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू ने बदली प्रवेश परीक्षा की तिथि","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूटीयू ने बदली प्रवेश परीक्षा की तिथि
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) ने एमटेक और एमफार्मा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि बदल दी है। अब यह प्रवेश परीक्षा 21 जून के बजाए 22 जून को होगी।
विज्ञापन
वुमन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. एसके गोयल ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं के चलते यह तिथि परिवर्तित की गई है। परीक्षा सुद्दोवाला स्थित तकनीकी विवि के नए परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे गए हैं, लिहाजा सभी अभ्यर्थी 22 जून को सुबह ठीक नौ बजे कैंपस पहुंचकर अपने प्रवेश पत्र हासिल कर लें।
विज्ञापन