{"_id":"7657d6b50fd0d5aae9775ceae430cc9d","slug":"uttrakhand-open-university-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो दिसंबर में एडमिशन, जनवरी में परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
...तो दिसंबर में एडमिशन, जनवरी में परीक्षा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Oct 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विवि की कार्यप्रणाली से इससे जुड़े छात्र परेशान हैं। विवि ने जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें एमबीए की दूसरी प्रवेश परीक्षा की तारीख नवंबर में है। जबकि परीक्षाएं जनवरी में होनी हैं।
विज्ञापन
दस नवंबर को प्रवेश परीक्षा
यूओयू के जनसंपर्क प्रभारी डा. राकेश रयाल ने बताया कि विवि के कैलेंडर के मुताबिक सेमेस्टर कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, जबकि वार्षिक कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। लेकिन सवाल यह है कि विवि ने दूसरी एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए दस नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
परिणाम नवंबर अंत तक
इसका परिणाम नवंबर अंत में आया और दिसंबर में एडमिशन हुए तो छात्र जनवरी में बिना पढ़ाई किए सेमेस्टर परीक्षा कैसे दे सकेंगे। उधर, दो माह पहले विवि में एडमिशन लेने वाले छात्रों को वेबसाइट पर पूरी डिटेल अपलोड होने के बावजूद किताबें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विवि के दून में बैठने वाले अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किताबें उपलब्ध हो जाएंगी, जबकि हल्द्वानी में बैठे अधिकारियों का कहना है कि अभी तक विवि के सर्वर पर एडमिशन अपलोड नहीं हुए हैं। बात कुछ भी हो लेकिन छात्रों के लिए किताबें हकीकत से दूर हैं।