{"_id":"61c311a6117eefbffdfb67e98527b30c","slug":"uttarakhand-technical-university-b-tech-admission-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेकः उत्तराखंड में इस बार भी रहेगा सन्नाटा!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटेकः उत्तराखंड में इस बार भी रहेगा सन्नाटा!
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के लिए यह साल भी संकटग्रस्त साबित होने वाला है। बीटेक में दाखिले के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग के आंकड़े तो यही संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की देरी से काउंसिलिंग हुई लेट
आलम यह है कि 12500 सीटों के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग में अब तक महज 2540 छात्रों ने फीस जमा कराई है।
सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस स्कोर मिलने में हुई देरी के कारण काउंसिलिंग काफी विलंब से शुरू हो पाई है।
जबकि, निजी, डीम्ड विवि के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी इंजीनियरिंग में दाखिले पूरे हो चुके हैं। विवि ने 15 जुलाई से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की थी।
पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए विवि की वेबसाइट से 4596 चालान फार्म डाउनलोड किए गए, लेकिन गुरुवार तक 2540 छात्रों ने ही फीस जमा कराई। इनमें से 1237 अभ्यर्थियों को ही प्रमाणित किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार से पंजीकरण शुरू हुए और पहले दिन का आंकड़ा 1122 रहा। इनमें से 787 अभ्यर्थियों ने च्वाइस भरी और शाम छह बजे तक 479 च्वाइस लॉक कर चुके थे।
उत्तराखंड की तुलना उत्तर प्रदेश की प्रथम चरण की काउंसिलिंग में काफी भीड़ नजर आई। उत्तर प्रदेश तकनीकी विवि ने अपनी प्रवेश परीक्षा के आधार पर काउंसिलिंग 26 जून से शुरू की हो गई थी।
विज्ञापन
प्रथम चरण में 30,000 रैंक तक के छात्रों को बुलाया गया था। महज तीन दिन में ही 15 हजार से ज्यादा छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। इधर, उत्तराखंड तकनीकी विवि जेईई मेंस रैंक का इंतजार करता रह गया।
कई सालों से बुरा हाल
सूबे में बीटेक सीटों पर दाखिले का हाल गत वर्षों से भी बुरा होने की आशंका जताई जा रही है। वर्ष 2011 में बीटेक की 45, 2012 में 49 और 2013 में 48 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थी।
इसकी वजह देरी से शुरू हुई काउंसिलिंग को बताया जा रहा है।
पॉलिटेक्निक में भीड़ ज्यादा
प्रदेश में 90 पॉलिटेक्निकों की 17309 सीटों के लिए काउंसिलिंग 10 जुलाई से चल रही है। इसमें कुल 36,226 छात्र काउंसिलिंग के योग्य हैं। सात दिनों में 8339 छात्र पंजीकरण करा चुके हैं।
इनमें से 8231 ने च्वाइस भरी और 7725 ने च्वाइस लॉक की है। यूटीयू की बीटेक काउंसिलिंग की तुलना में यहां भीड़ काफी नजर आ रही है। हालांकि यहां भी चार से पांच हजार सीटें खाली रहने का अनुमान है।
यूटीयू काउंसिलिंग शेडयूल
- 15 से 22 जुलाई तक जमा होगा शुल्क
- 17 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण, च्वाइस फिलिंग
- 28 जुलाई को प्रथम चरण की सीटों का ऑनलाइन आवंटन
- 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच लेना होगा दाखिला
- पांच अगस्त से शुरू होगा काउंसिलिंग का दूसरा चरण
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)