{"_id":"1781ee30ecc45d9a2d03533c6644731e","slug":"uttarakhand-technical-university-b-tech-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठकर भरें बीटेक की च्वाइस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब घर बैठकर भरें बीटेक की च्वाइस
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Jul 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) से संबद्ध सभी संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह काउंसिलिंग दो चरणों में ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
10 जुलाई से 17 जुलाई के बीच बैंक में जमा करें शुल्क
कुलपति प्रो. वीके जैन के मुताबिक पांच जुलाई तक सीबीएसई की ओर से कॉमन मेरिट लिस्ट मिल जाएगी।
इसके तहत जेईई रैंक को आधार बनाकर ही काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 10 जुलाई से 17 जुलाई के बीच बैंक में शुल्क जमा कर सकते हैं।
इसके बाद 12 जुलाई से 20 जुलाई के बीच छात्र ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 23 जुलाई को 2014 सीट आवंटित कर दी जाएगी, जिसकी सूचना उन्हें एसएमएस से भी मिलेगी।
विज्ञापन
आवंटित सीट पर छात्रों को 24 जुलाई से 29 जुलाई के बीच दाखिला लेना होगा। काउंसिलिंग का द्वितीय चरण 30 जुलाई से शुरू होगा।
ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस भर सकेंगे
अभ्यर्थी 30 जुलाई से चार अगस्त के बीच बैंक में काउंसिलिंग शुल्क जमा कराने के बाद एक अगस्त से सात अगस्त के बीच ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस भर सकेंगे।
इसके बाद दस अगस्त को इन्हें सीट अलॉट की जाएगी, जिस पर 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच दाखिला लेना होगा।
अभ्यर्थियों के लिए सुविधा यह है कि वह कहीं से भी अपनी सीट भर सकते हैं और काउंसिलिंग के हर अपडेट की पूरी सूचना उन्हें एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।
इन कालेजों में मिलेगा दाखिला
टीएचडीसी इंजीनियरिंग कालेज टिहरी, सीमांत इंजीनियरिंग कालेज पिथौरागढ़, इंजीनियरिंग कालेज गोपेश्वर के अलावा पंतनगर विवि में संचालित बीटेक एवं बायोटेक पाठ्यक्रमों में भी।
विज्ञापन
यहां भरें च्वाइस : www.ukcounseling.nic.in, www.uktech.ac.in