{"_id":"0058f73708e1e9f8e04ddd8f78e6513a","slug":"uttarakhand-state-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(यूकेएसईई) 2014 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के 20 शहरों व कस्बों के अलावा परीक्षा के आवेदन फॉर्म नई दिल्ली जीपीओ पर भी मिलेंगे। परीक्षा 27 व 28 मई 2014 को आयोजित की जाएगी।
15 मई तक कर सकेंगे आवेदन
बीफार्मा, बीएचएमसीटी, एमसीए, बीटेक लेटरल एंट्री, बीफार्मा लेटरल एंट्री और एमसीए लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए यूकेएसईई परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए दिल्ली सहित नौ जगहों पर केंद्र बनाए गए हैं।
आवेदन पत्रों की बिक्री बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। आवेदक 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 18 मई से विवि एडमिट कार्ड आवंटन शुरू कर देगा।
जुलाई में होगी काउंसलिंग
यूकेएसईई परीक्षा 27 व 28 मई को आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 10 जून 2014 को जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद काउंसिलिंग जुलाई 2014 के तीसरे सप्ताह तक आयोजित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विवि के मुताबिक यदि 22 मई तक आवेदक को एडमिट कार्ड नहीं मिल पाता है तो वह तुरंत विवि कुलसचिव से इस संबंध में शिकायत कर दें।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
द्वाराहाट, देहरादून, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुड़की, श्रीनगर, न्यू टिहरी, दिल्ली, गोपेश्वर
यहां के डाकघरों से खरीदें फार्म
देहरादून, रुड़की, कोटद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर, मसूरी, हरिद्वार, टिहरी, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, खटीमा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, विकासनगर, चकराता, दिल्ली जीपीओ।
विज्ञापन