फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand public service commission and cat exam

उत्तराखंड PCS प्री देने से पहले पढ़िए, ये महत्वपूर्ण खबर

Sat, 15 Nov 2014 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Nov 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand public service commission and cat exam

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 30 नवंबर को होने वाले पीसीएस प्री टेस्ट के लिए दून और हरिद्वार सेंटर भरना अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


आयोग ने दून और हरिद्वार की ज्यादा डिमांड एडजस्ट करने के लिए अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में केंद्र आवंटित किए हैं। सोमवार से अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूकेपीएससी की पीसीएस 2012 परीक्षा के लिए 16 नवंबर से वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाएंगे। आयोग सचिव एसएन पांडेय ने बताया कि परीक्षा के लिए 21 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को वेबसाइट से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे। बताया कि देहरादून और हरिद्वार के लिए अभ्यर्थियों की ज्यादा संख्या होने से देहरादून केंद्र भरने वाले अभ्यर्थियों को ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर में एडजस्ट किया गया है। हरिद्वार के अभ्यर्थियों की ज्यादा संख्या रुड़की और जिले के आसपास के केंद्रों में एडजस्ट किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह पहले ही अपने केंद्र का अच्छी तरह पता कर लें।

परीक्षा में शामिल होने के लिए आईडी जरूरी

uttarakhand public service commission and cat exam

भारतीय प्रबंधन संस्थानों सहित विभिन्न मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए रविवार को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) आयोजित होने जा रहा है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ आईडी भी ले जानी होगी। पहली बार यह परीक्षा केवल दो दिनों में समाप्त हो जाएगी। कैट के लिए दून में जेबीआईटी, माया इंस्टीट्यूट, डीबीआईटी और यूआईटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 12:20 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली की दोपहर तीन बजे से शाम 5:50 बजे तक होगी। गत वर्ष तक परीक्षा में 140 मिनट का समय मिलता था, लेकिन इस बार यह प्रश्न पत्र 170 मिनट का होगा।

दो सेक्शन में 50-50 मिलाकर कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 40 मिनट पहले पहुंचना है। इसके अलावा अपने प्रवेश पत्र के साथ कोई आईडी (वोटर आईडी/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लेकर जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed