UPMT रिजल्ट: यहां भी छाई बेटियां, टॉप 100 में 53 लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए 17 मई को हुए उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) में एक बार फिर बेटियों ने अपनी मेधा की चमक बिखेरी है।
परीक्षा में टॉपर बेटी मानसी सिंह रही है, वहीं शीर्ष 100 में भी महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी ज्यादा है। परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले कुल अभ्यर्थियों में भी महिला अभ्यर्थी आगे हैं।
बुधवार को एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने प्रेसवार्ता में यूपीएमटी रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा में दो अभ्यर्थियों के समान 183 अंक आए हैं, लेकिन आयु के आधार पर जसपुर, ऊधमसिंह नगर की मानसी सिंह को प्रथम रैंक, मुरादाबाद निवासी दीपांक चौधरी को द्वितीय रैंक जारी की गई है। तीसरी रैंक पर कोटद्वार की वैशाली यादव 182 अंकों के साथ रही।
परीक्षार्थी अगली स्लाइड पर जाकर एक क्लिक में पूरा परिणाम देख सकते हैं।
गुरुवार को जारी होगा स्कोर कार्ड, देखें रिजल्ट
बताया कि शीर्ष 100 अभ्यर्थियों में 53 महिला अभ्यर्थी और 47 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा में कुल 11747 में से 3941 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं। इनमें 2473 महिला व 1468 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।
योग्य अभ्यर्थियों सामान्य श्रेणी के 2456, ओबीसी के 853, अनुसूचित जाति के 476, अनुसूचित जनजाति के 156 अभ्यर्थी शामिल हैं। मूल्यांकन 198 अंकों में से किया गया है। विवि का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
देखें यूपीएमटी रिजल्ट : http://www.hnbumu.ac.in/downloads/Merit_List_UPMT-2015_Exam_(27.05.2015).pdf
बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक स्कोर कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में उप सचिव चिकित्सा शिक्षा जीएन पंत, विवि के वित्त नियंत्रक शैलेंद्र शंकर सिंह और पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एमसी त्रिवेदी मौजूद रहे।
एक सप्ताह में काउंसिलिंग कार्यक्रम
परीक्षा से प्रदेश के 195 एमबीबीएस और 100 बीडीएस सीटों पर एडमिशन दिया जाना है। इसके लिए विवि एक सप्ताह में काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर देगा। कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह वेबसाइट पर अपडेट लेते रहें।