फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand PCS mains examination 2016 date sheet.

PCS mains की डेट शीट जारी, क्लिक करें

Tue, 15 Dec 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Dec 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand PCS  mains examination 2016 date sheet.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग यह परीक्षाएं 31 जनवरी से तीन फरवरी 2016 तक कराएगा।

विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक पीसी डंडरियाल की ओर से यह सूचना जारी की गई है। आयोग की सूचना के मुताबिक पीसीएस की मुख्य परीक्षा केवल हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बताया गया कि जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं प्रचार अधिकारी या जनसपंर्क अधिकारी पदों के लिए मुख्य परीक्षा के लिए योग्य युवाओं की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर परीक्षा केंद्रों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का शिड्यूल देखने के लिए क्लिक करें...

uttarakhand PCS  mains examination 2016 date sheet.

परीक्षा नियंत्रक पीसी डंडरियाल ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह नौ से 12 बजे के बीच ‘भाषा’ और दोपहर दो से पांच बजे के बीच ‘भारत का इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, समाज एवं संस्कृति’, एक फरवरी 2016 को सुबह नौ बजे से 12 बजे ‘भारतीय राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध’ दोपहर दो से शाम पांच बजे ‘भारत एवं विश्व का भूगोल’ की परीक्षा होगी।

दो फरवरी 2016 को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ‘आर्थिक एवं सामाजिक विकास’ और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच ‘सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’, तीन फरवरी 2016 को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ‘सामान्य अभिरूचि एवं आचार शास्त्र’ की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यहां देखें परीक्षा शिड्यूल : www.ukpsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed