उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा का पैटर्न बदला, ये होगा नया पैटर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा आयोग उत्तराखंड की ओर से पीसीएस परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। क्या है नया बदलाव? जानने के लिए क्लिक करें...
नए पैटर्न से होने वाली परीक्षा के प्री में दो और मेन में सात विषय शामिल किए गए हैं। नए पैटर्न से होने वाली परीक्षा से राज्य को पहले से अधिक कुशल प्रशासक मिलेंगे। लोक सेवा आयोग के सचिव एसएन पांडे ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया।
साथ ही परीक्षा पैटर्न बदलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के लोक सेवा आयोगों का अध्ययन करने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भी पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदलकर तैयार किया है।
प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए 93 और मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए 70 विषय विशेषज्ञों को मिलाकर 163 एक्सपर्ट का सहयोग लिया गया है। पाठ्यक्रम तैयार करने से लेकर शासन का अनुमोदन कराने के लिए दो वर्ष से अधिक का समय लग गया है।
उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से पूर्व में कराई गई पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में 25 विषय शामिल होते थे। मुख्य परीक्षा में 36 विषय सम्मिलित किए जाते थे। लेकिन अब परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन कर दिया गया है।
नए पैटर्न से होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अभिरुचि और सामान्य ज्ञान के दो पेपर होंगे। जबकि मुख्य परीक्षा में भारतीय इतिहास, भूगोल, भाषा, राजनीति और अर्थशास्त्र आदि सात विषयों को शामिल किया गया है।
योग्य लोक सेवकों का चयन हो इसलिए पदला पैटर्न
बताया गया कि राज्य की सर्वोच्च सेवा में नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले, उत्कृष्ट, योग्यतम, उत्तरदायी, सत्यनिष्ठ, कुशल और योग्य लोक सेवकों का चयन हो सके इसी उद्देश्य से पाठ्यक्रम निर्माण कराया गया है। सचिव ने बताया कि आगे होने वाली परीक्षाओं में प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पुस्तिका भी होगी।
इसमें उत्तर लिखने के लिए खाली स्थान होगा। खाली स्थान में परीक्षार्थी को सार रूप में उत्तर लिखना होगा। इससे जहां परीक्षार्थी को निर्धारित शब्दों में उत्तर देने में आसानी होगी वहीं परीक्षक को उत्तर जांचने में भी आसानी होगी।
परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी
परीक्षा का नाम - प्रस्तावित परीक्षा/साक्षात्कार तिथि
1- सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ मुख्य परीक्षा 2012 - 31 जनवरी 2016 से तीन फरवरी वर्ष 2016
2- प्रवक्ता इंटरमीडिएट कालेज (संस्कृत विषय) - सात/आठ जनवरी 2016 साक्षात्कार
3- प्रवक्ता इंटरमीडिएट कालेज (रसायन विज्ञान विषय) - 16-23 जबनवरी 2016 साक्षात्कार
4- उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जू.डि परीक्षा 2015 - 24 जनवरी 2016 प्रारंभिक परीक्षा
5- डाटा एंट्री ऑपरेटर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - दो-छह फरवरी 2016
6- समूह ग स्क्रीनिंग परीक्षा - फरवरी 2016
7- विधि आलेखक/अनुवादक/ पुनरीक्षक परीक्षा 2014 विधायी एवं संसदीय कार्य - 28 फरवरी 2016 लिखित एवं वस्तुनिष्ठ प्रकृति
8- सहायक लेखाकार/कनष्ठि संप्रेक्षक परीक्षा 2014 आबकारी विभाग - 12-13 मार्च 2016
9- सहायक कुलसचिव संस्कृत शिक्षा विभाग - 16-17 मार्च 2016
10- वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा 2015 - 27 मार्च 2016 प्रारंभिक परीक्षा
11- समूह ग साक्षात्कार परीक्षा - मार्च 2016
12- सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2013 - फरवरी -मार्च 2016 साक्षात्कार