{"_id":"1dda0d838154d30ca4072eae196b4d26","slug":"uttarakhand-pcs-exam-answer-key-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCS-प्री : जवाब पर शंका है तो पूछें सवाल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PCS-प्री : जवाब पर शंका है तो पूछें सवाल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा की आंसर की में दिए गए जवाबों पर अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर अपलोड कर दिए उत्तर
आयोग के परीक्षा नियंत्रक चंद्र सिंह धर्मशक्तू की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पीसीएस प्री सामान्य अध्ययन और सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा प्रश्नपत्र की चारों सीरीज के उत्तर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ ईमेल कर सकते हैं। डाक या अन्य किसी भी माध्यम से भेजी गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 15 दिसंबर की रात 11:59 बजे के बाद की कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
यहां देखें आंसर की : www.ukpsc.gov.in
यहां भेजें आपत्ति : ukpschdr@gmail.com