25 से परीक्षा और 24 को पता चला बदल गया परीक्षा केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले अचानक ही परीक्षा केंद्र बदल दिया है। विवि ने केएलडीएवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र को बदलकर बीएसएम पीजी कॉलेज कर दिया है। अब एमए और एमकॉम की परीक्षाएं भी बीएसएम पीजी कॉलेज में ही होंगी।
25 अगस्त से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इस बार बीए, बीकॉम और बीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए बीएसएम पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। जबकि एमए, एमकॉम और एमएससी की परीक्षाओं के लिए केएलडीए इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
परीक्षा शुरू होने के महज एक दिन पहले एमए, एमकॉम और एमएससी की परीक्षा देने वाले छात्रों के मोबाइल पर विवि की ओर से मैसेज करके बताया गया कि उनका परीक्षा केंद्र केएलडीएवी इंटर कॉलेज से बदल कर बीएसएम पीजी कॉलेज कर दिया गया है।
एक हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
एकाएक परीक्षा केंद्र के बदले जाने से छात्र परेशान हो गए। छात्रों ने बीएसएम पीजी कॉलेज स्थित ओपन विवि क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचकर परीक्षा केंद्र की जानकारी ली। विवि के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजेश पालीवाल ने बताया कि अब एमए, एमकॉम, एमएससी, बीए, बीकॉम और बीएससी आदि की परीक्षाएं बीएसएम पीजी कॉलेज में ही होंगी।
नकल रोकने को होगा सचल दस्ता
ओपन विवि के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजेश पालीवाल ने बताया कि मंगलवार को होने वाली परीक्षा के लिए लगभग एक हजार छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार विवि से दो फ्लाइंग स्क्वायड केंद्र पर मौजूद रहेंगे। यदि कोई छात्र नकल आदि करता पाया जाता है तो तुरंत उसे पकड़ लिया जाएगा। साथ ही उसकी उत्तरपुस्तिका और नकल को जब्त कर विवि को भेज दी जाएगी।