फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand madarsa board result.

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

Sun, 28 Jun 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Jun 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand madarsa board result.

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में भी बेटियों ने प्रदेश में अपनी मेधा का परचम लहराया है। मुंशी और आलिम की मेरिट लिस्ट के पहले स्थान पर बेटियों का कब्जा रहा।

विज्ञापन


मौलवी की परीक्षा में भी बेटियों ने अपनी जगह बनाई है। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की रिजल्ट इस बार 91.04 फीसदी रहा है। टॉपर्स ने 95 फीसदी तक अंक हासिल किए हैं। सचिव अल्पसंख्यक विभाग मोहम्मद शाहिद ने शनिवार शाम उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


हाई स्कूल के समकक्ष मुंशी की परीक्षा 2015 में मदरसा किश्वरी बेगम, मैमा, जसपुर ऊधम सिंह नगर की अफरोज सलमा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। अफरोज ने 1000 में 950 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर इसी मदरसा के साजिद हुसैन रहे। साजिद को 94.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। 85.5 फीसदी अंक प्राप्त करके मदरसा निजामुल-उलूम कैलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर की सुल्ताना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हाई स्कूल के ही समकक्ष अरबी विषय के साथ दी जाने वाली मौलवी की परीक्षा में 1000 में से 803 अंक पाकर मोहम्मद औवैस पहले स्थान पर रहे। उन्हें 80.3 फीसदी अंक मिले। वह मदरसा जामिया अरबिया अहले सुन्नत बदरुल उलूम के छात्र हैं।

79 फीसदी अंक पाने पर मदरसा मख्दूम बख्श जामिया इस्लामिया रुड़की के शाहनुमा को दूसरा और 78.9 फीसदी अंक पाने पर मदरसा निजामुल उलूम, कैलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर की गुलशन मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहीं।

इंटर के समकक्ष आलिम की परीक्षा में मदरसा गरीब नवाज, कै लाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर की हसीन जहां ने प्रदेश में टॉप किया है। उसे 1000 में से 950 अंक मिले। हसीन जहां ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए। आलिम की परीक्षा में 94.6 फीसदी अंक पाकर मोहम्मद नाजिम मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे।

मदरसा आलिया शाहबाजुल उलूम ऊधम सिंह नगर के मोहम्मद कासिफ रजा 85.5 फीसदी अंक पाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके साथ ही बीए के समकक्ष कामिल और एमए के समकक्ष फाजिल का परीक्षा फल भी घोषित हुआ है।

एक नजर

मदरसा बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं के लिए कुल आवेदन- 3251
परीक्षा में शामिल हुए- 2602 छात्र
मुंशी संवर्ग में 659 में से 601 छात्र उत्तीर्ण
मौलवी संवर्ग में 1028 में से 891 छात्र उत्तीर्ण
आलिम में 372 में से 349 छात्र उत्तीर्ण
कामिल (अरबी) प्रथम वर्ष-198 में 164 छात्र उत्तीर्ण
कामिल (अरबी) द्वितीय वर्ष-106 में 91 छात्र उत्तीर्ण
कामिल (अरबी) तृतीय वर्ष में 75 में 72 छात्र उत्तीर्ण
कामिल (फारसी) प्रथम वर्ष-100 में से 87 छात्र उत्तीर्ण
कामिल (फारसी) द्वितीय वर्ष-59 में से 58 छात्र उत्तीर्ण
कामिल (फारसी) तृतीय वर्ष-26 में से 22 छात्र उत्तीर्ण
फाजिल प्रथम वर्ष-24 में से 21 छात्र उत्तीर्ण
फाजिल द्वितीय वर्ष-14 में से 13 उत्तीर्ण

वेबसाइट पर रिजल्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं
www.ukmadarsaboard.org.in

जल्दी बनेगा मदरसा बोर्ड एक्ट
अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि बहुत जल्द उत्तराखंड का अपना मदरसा बोर्ड एक्ट बनेगा। उन्होंने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश के मदरसा बोर्ड एक्ट के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड का एक्ट बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है।


उन्होंने बताया कि बोर्ड के छात्रों को विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिले, इसके लिए कोशिश की जा रही है। मदरसा बोर्ड के छात्रों को भी सीबीएसई और आईसीएसई के समकक्ष समझा जाए। सचिव ने बताया कि पहली बार बोर्ड ने सही वक्त पर परीक्षाएं कराकर परिणाम की घोषणा की है। पहले अक्सर परिणाम की घोषणा में देर हो जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed