फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand board students get their checked answer copy

अब बोर्ड परीक्षा में कॉपी चेक करने वालों की खैर नहीं

Thu, 29 May 2014 10:21 AM IST
जितेंद्र पपनै / अमर उजाला, रामनगर
जितेंद्र पपनै / अमर उजाला, रामनगर Updated Thu, 29 May 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand board students get their checked answer copy

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से इस वर्ष परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन


इस वर्ष से कोई भी परीक्षार्थी 400 रुपए का शुल्क जमा कर जांची गई उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त कर सकेगा।

वैसे तो परिषद में फेल होने वाले या कम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों के लिए पहले से ही स्क्रूटनी की व्यवस्था है।

इस व्यवस्था में परीक्षार्थी जिस विषय में अनुत्तीर्ण है या कम अंक आए हैं, में शुल्क जमा कर बोर्ड द्वारा नियुक्त परीक्षकों के माध्यम से पुन: कापी जांचने के लिए आवेदन कर सकता है।

स्क्रूटनी का आवेदन करना होगा आसान

uttarakhand board students get their checked answer copy

अब नई व्यवस्था से कोई भी परीक्षार्थी अपने किसी भी विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिका को देखकर यह जान सकेगा कि परीक्षक ने उसके उत्तर पर कितने अंक दिए हैं।

वहीं दूसरी ओर अभिभावकों के लिए भी यह आसान हो जाएगा कि वह बच्चे के लिए स्क्रूटनी का आवेदन करें या नहीं।

इस बारे में शासन द्वारा विगत वर्ष शासनादेश उसी वक्त जारी कर दिया गया था, जब शिक्षकों के बोर्ड संबंधी विभिन्न कार्यों के मानदेय में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी हुआ था। लेकिन दोनों आदेश इसी वर्ष से लागू किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र

uttarakhand board students get their checked answer copy

इस प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूबीएसई डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड किया जा सकता है।

सीबीएसई केंद्रीय स्तर पर यह व्यवस्था पहले से ही लागू है।

परिषद सचिव डॉ. डीके मथेला ने बताया कि 400 रुपए जमा कर प्रति प्रश्न पत्र की फोटो स्टेट 15 दिन के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी।

विशेष स्थिति में प्रति को जल्दी भी उपलब्ध कराया जा सकता है। परीक्षाफल जारी होने के पश्चात परिषद कार्यालय में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिस कारण यह प्रक्रिया 30 मई से प्रारंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed