{"_id":"c2f4faeba8b398915ec604155922a43e","slug":"uttarakhand-board-results-will-be-declared-on-may-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कल आएंगे उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 26 May 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल (दसवीं) और इंटरमीडिएट (बारहवीं) 2014 का रिजल्ट 27 मई यानी कल घोषित करेगा। बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित करेगा।
विज्ञापन
रामनगर मुख्यालय में होगी परीक्षाफल की घोषणा
बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम दोपहर 01:00 बजे घोषित किए जाएंगे।
परिषद के सभापति प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल स्वयं रामनगर मुख्यालय में परीक्षाफल की घोषणा करेंगे।
बोर्ड इंटरमीडिएट के साइंस, कॉमर्स, वोकेशनल और आर्टस सभी संकायों के परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के मुताबिक करेगा।
बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा राज्य के 13 जिलों के 1257 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 314910 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
राज्य के 28 केन्द्रों पर कॉपी जांच की प्रक्रिया 10,000 शिक्षकों के द्वारा पूरी हो चुकी है और बोर्ड ने रिजल्ट को अंतिम रूप भी दे दिया है।
बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च- अप्रैल महीने में आयोजित की थी जो 24 मार्च को शुरू हुई और 12 अप्रैल को समाप्त हुई थी।
2013 में कुछ ऐसा रहा था रिजल्ट
बोर्ड के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 1,76,333 छात्र और इंटरमीडिएट में 1,32,648 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष दसवीं की परीक्षा में 1,26,319 छात्र पास हुए थे। वर्ष 2013 में आयोजित दसवीं की परीक्षा में 71.43 फीसदी छात्र पास हुए थे।
पिछले वर्ष दसवीं की परीक्षा में छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया था। उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक की प्ररीक्षा में 76.66 प्रतिशत छात्राएं और 66.68 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारी के मुताबिक सभी परीक्षर्थियों को इसी माह मूल अंकपत्र दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
ताकि आईआईटी एडवांस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की स्कूटनी यथाशीघ्र हो सके। सचिव ने बताया कि इस बारे में नवगठित बोर्ड के परीक्षाफल, परीक्षा समिति के सदस्यों की बैठक 17 मई को देहरादून में हो चुकी है।
अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभामनाएं देती है। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।