फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand board practical exam on 1st February.

उत्तराखंड बोर्ड: एक फरवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

Mon, 25 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 25 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand board practical exam on 1st February.

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी को संपन्न होंगी जबकि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी इसी बीच विद्यालय स्तर से संपन्न कराई जाएंगी। इंटर की विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में 217710 बच्चें पंजीकृत हैं, जिनकी प्रायोगिक परीक्षा 1039 परीक्षक लेंगे।

विज्ञापन

 
परिषद के संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने बताया प्रयोगात्मक परीक्षा के लिये 1039 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें नियुक्त उप प्रधान परीक्षक 261 तथा 778 सहायक परीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में 47929 परीक्षार्थियों के लिए 57 नियुक्त उप प्रधान परीक्षा तथा 169 नियुक्त सहायक परीक्षा शामिल हैं। इसी तरह रसायन विज्ञान में 47924 परीक्षार्थियों के लिए 57 उप प्रधान परीक्षक, 169 सहायक परीक्षक, जीव विज्ञान में 25618 परीक्षार्थियों के लिए, 30 प्रधान परीक्षक, 92 सहायक परीक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी से 29 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं

uttarakhand board practical exam on 1st February.

वहीं भूगोल विषय में 42927 परीक्षार्थियों के लिए, 49 प्रधान परीक्षक, 146 उप परीक्षक, समाजशास्त्र में 23423 परीक्षार्थियों के लिए 27 प्रधान परीक्षक, 83 सहायक परीक्षक, गृह विज्ञान में 10857 परीक्षार्थियों के लिए 13 प्रधान परीक्षक, 38 उप परीक्षक, ड्राइंग एवं पेंटिंग में 10984 परीक्षार्थियों के लिए 13 प्रधान परीक्षक, 39 सहायक परीक्षक, एकाउंटेंसी में 4528 परीक्षार्थियों के लिए 5 प्रधान परीक्षक, 16 सहायक परीक्षक, कृषि 1160 परीक्षार्थियों के लिए 5 प्रधान परीक्षक, 16 सहायक परीक्षक, मनोविज्ञान विषय में 837 परीक्षार्थियों के लिए एक प्रधान परीक्षक, तीन सहायक परीक्षक, संगीत में 896 परीक्षार्थियों के लिए दो प्रधान परीक्षक, तीन सहायक परीक्षक, कंप्यूटर विषय में 436 परीक्षार्थियों के लिए एक प्रधान परीक्षक, दो सहायक परीक्षक, सैन्य विज्ञान में 175 परीक्षार्थियों के लिए एक प्रधान परीक्षक, एक सहायक परीक्षक, भूगर्भ विज्ञान विषय में 16 परीक्षार्थियों के लिए एक सहायक चुने गये हैं।

10 बच्चे होने पर अपने ही स्कूल में परीक्षा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने कहा जिन विद्यालयों में 10 या उससे अधिक बच्चे होंगे। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा उसी विद्यालय में कराई जाएगी। जबकि नौ या इससे कम परीक्षार्थी निकटतम परीक्षा केंद्र में परीक्षा देंने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed