फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand board exam result

कुमाऊं की बेटी तो गढ़वाल का बेटा नंबर वन

Wed, 28 May 2014 01:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 May 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand board exam result

उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट (बारहवीं) में देहरादून के अभिनव रावत ने 92.8 प्रतिशत के साथ प्रदेश में टॉप किया है। वह देहरादून के रीता इंटर कॉलेज के छात्र हैं। अभिनव की इस सफलता से उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


इसके साथ ही नानकमत्ता की विजय लक्ष्मी गोस्वामी ने 95.6 प्रतिशत प्राप्त कर हाईस्कूल में टॉप किया है। वह पीपीएचबीएमसी में पढ़ती हैं।

विजय लक्ष्मी के सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है।

छात्र परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com www.amarujala.com और results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन्होंने किया हाईस्कूल में टॉप

uttarakhand board exam result

हाईस्कूल में 95.6 प्रतिशत अंक लेकर ऊधमसिंह नगर की विजयलक्ष्मी गोस्वामी ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजयलक्ष्मी ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता स्थित पीपी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा हैं

हाईस्कूल में ही बिरजा इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) की अश्लेषा थपलियाल और विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा रोड अल्मोड़ा के पुष्कर बोरा 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल उत्तरकाशी के निकेश सिंह रांगड़ 95 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में तीसरे पायदान पर रहे।

इं‌टरमीडिएट में इन्होंने बुलंद क‌िया झंडा

uttarakhand board exam result

इंटरमीडिएट में देहरादून के अभिनव रावत 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टापर रहे। अभिनव दून के गढ़ी श्यामपुर के रीता राजकीय इंटर कालेज के छात्र हैं।

इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज काशीपुर ऊधमसिंह नगर के अमनर सैनी और इसी स्कूल की आयुषी वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हैं।

दोनों ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ऊधमसिंह नगर के जसपुर की आंचल ने 91.80 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी

uttarakhand board exam result

2013 की 2014 में भी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां एक तरफ उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2013 में लड़कियां 76.66 प्रतिशत था, वहीं इस बार लड़कियां 73.66 प्रतिशत से आगे रहीं।

कक्षा ------------- वर्ष ---- प्रतिशत
हाईस्कूल (बालक) - 2013 - 66.‍68
हाईस्कूल (बालक) - 2014 - 61.53

हाईस्कूल (बालिका) - 2013 - 76.66
हाईस्कूल (बालिका) - 2014 - 73.66

इंटरमीडिएट (बालक) - 2013 - 75.61
इंटरमीडिएट (बालक) - 2014 - 63.27

इंटरमीडिएट (बालिका) - 2013 - 84.36
इंटरमीडिएट (बालिका) - 2014 - 77.64

मेरिट पर छात्रों का दबदबा बरकरार

uttarakhand board exam result

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। दोनों बोर्ड की मेरिट में छात्रों का दबदबा रहा, जबकि ओवरआल पास प्रतिशतता में छात्राओं ने फिर बाजी मारी।

हाईस्कूल में लड़कियों का पास प्रतिशत 73.66 और लड़कों का 61.53 फीसदी रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में 77.64 फीसदी लड़कियां और 63.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में पास प्रतिशत में लड़कियों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed