{"_id":"71cb0cbbb5438dfa01f0415474dcc718","slug":"uttarakhand-board-exam-from-27-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पीछे खिसकी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तीन दिन पीछे खिसकी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के चलते उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं तीन दिन पीछे खिसक गई हैं। अब 24 मार्च की जगह 27 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द घोषित
जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। पंचायत चुनाव कुछ दिन पीछे खिसकने से बोर्ड परीक्षाओं पर असमंजस की स्थिति बन गई थी।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा एवं परीक्षा परिषद रामनगर से पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होनी थी। लेकिन पंचायत चुनाव की मतगणना की तारीख भी 24 मार्च होने से परीक्षा पर संकट बन गया था।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल ने बताया कि अब परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए बोर्ड को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निदेशक ने कहा कि परीक्षाओं के बीच गेप होने से छात्र अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी दे सकेंगे।
विज्ञापन
इसलिए थी परेशानी
पंचायत चुनाव और परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। बगैर शिक्षकों के न चुनाव और न ही परीक्षाएं कराना संभव है। ऐसे में चुनाव और परीक्षाएं एक ही समय पर नहीं कराई जा सकती।