{"_id":"e8a05e9c68726a9a21b1245bf68ea6ec","slug":"uttarakhand-board-exam-from-10-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्डः परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड बोर्डः परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 10 Mar 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन
इस वर्ष हाईस्कूल में 1,73,226 और इंटर में 1,45,914 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए बोर्ड ने ठोस रणनीति बनाई है। सचिव डा. दयाकृष्ण मथेला ने बताया कि 1304 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
इसमें से 252 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 34 केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षाएं 10 मार्च से एक अप्रैल तक होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर 10 अप्रैल से होगा, इसके लिए 31 संकलन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
श्री मथेला ने बताया कि परीक्षाफल मई अंतिम तक घोषित होने की संभावना है। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर सचल दस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जो हर समय परीक्षा केंद्र पर नजर रखेंगे। परीक्षा के दौरान कोई नकलची पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।