{"_id":"4e88582c09241fd11281c70183c4eff3","slug":"uttarakhand-board-exam-can-be-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो उत्तराखंड में टल सकते हैं बोर्ड एग्जाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
...तो उत्तराखंड में टल सकते हैं बोर्ड एग्जाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर सकती है। मतगणना की तारीख परीक्षा की तारीख से टकराने के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। 24 मार्च को इंटरमीडिएट की हिंदी और कृषि की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू होनी है। वहीं 25 मार्च से हाईस्कूल का हिंदी का पेपर है।
विज्ञापन
पढ़ें, गांव की तस्वीर बदलने चला आईटी इंजीनियर
उधर, पंचायत चुनाव की मतगणना की तारीख 23-24 फरवरी हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा में शुरुआत के कुछ पेपर शिफ्ट किए जा सकते हैं।
पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी
इसकी वजह यह है कि पंचायत चुनाव और परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। शिक्षकों के बिना न तो परीक्षाएं संपन्न कराना संभव है, न ही चुनाव। ऐसे में ये दोनों एक साथ नहीं हो सकते।
दोनों जगह संवैधानिक अड़चन
बोर्ड परीक्षा और पंचायत चुनाव तय समय पर कराने में संवैधानिक अड़चन सामने आ रही है। नियमानुसार पंचायत चुनाव 29 मार्च तक कराना होगा।
पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त
वहीं सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि दस जून से पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करना होगा। समय पर परीक्षाएं नहीं हुई तो तय समय पर रिजल्ट नहीं आएगा।
प्रदेश में 23-24 मार्च को पंचायत चुनाव की मतगणना है। 24 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, दोनों एक ही दिन संभव नहीं हैं। एक, दो दिन के भीतर बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम की संशोधित सूची जारी की जाएगी।
- डीके मथेला, सचिव, उत्तराखंड बोर्ड