10 मार्च से होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से एक अप्रैल तक होंगी, प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो से 28 फरवरी तक होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अप्रैल और मई में किया जाएगा।
परीक्षा परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। बुधवार को परिषद के सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता और सचिव डॉ. डीके मथेला के संचालन में हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बोर्ड के सचिव डॉ. मथेला ने बताया हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी, जबकि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड कराएगा लेकिन हाईस्कूल के विद्यार्थियों के प्राप्तांक विद्यालयों द्वारा 28 फरवरी तक बोर्ड को देने होंगे।
रिजल्ट के प्रमाण व अंक पत्र दिए जाएंगे एक साथ
बैठक में कक्षा नौ और 11 की तरह कक्षा 10 और 12 को सतत व्यापक मूल्यांकन के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया।
परीक्षा परिणाम के प्रमाणपत्र एवं अंक पत्र यूपी की तरह एक साथ ही देने का निर्णय भी लिया गया जो कि इसी वर्ष की परीक्षाओं के बाद लागू किया जाएगा।
शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में स्वमूल्यांकन पद्धति को भी लागू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अपर निदेशक एनके बहुगुणा, पुरुषोत्तम सुंद्रियाल, हरिप्रिया सती, मंजू देवी, डॉ. गीता खुल्बे, विद्या लोहनी, डॉ. किरन बर्गली, डॉ. उमंग, डॉ. सीएमएस रावत, एसपी खाली, एसएस चौहान, प्रदीप कुमार, जीवन सिंह ह्यांकी, डॉ. त्रिलोचन भोज आदि मौजूद रहे।