फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assistant teacher recruitment result.

3089 एलटी शिक्षकों का रिजल्ट आज, पर तैनाती के लिए इंतजार

Sat, 30 Jan 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jan 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assistant teacher recruitment result.

उत्तराखंड में 3089 पदों पर एलटी शिक्षकों की तैनाती तीन चरणों में की जाएगी। पहले चरण में 1500, दूसरे में 1000 और शेष पदों पर भर्ती के लिए तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इस तरह पिछले दो साल से शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे इन बेरोजगारों को रिजल्ट घोषित होने के बाद भी नियुक्ति के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा परिषद शनिवार को रिजल्ट जारी कर रही है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से सभी अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति नहीं देकर तीन चरणों में नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव एस राजू की ओर से शिक्षा निदेशक को इस बाबत दिए गए निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों में लगे गेस्ट टीचर्स को न हटाया जाए।
विज्ञापन


सहायक अध्यापकों के इन 3089 रिक्त पदों के लिए विभाग की ओर से 2014 में विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें करीब 35 हजार बेरोजगारों ने आवेदन किया। बार-बार आवाज उठाने के बाद प्राविधिक शिक्षा परिषद ने एक साल बाद 29 मार्च 2015 को लिखित परीक्षा कराई, लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कायम रहेगी गेस्ट टीचर की तैनाती

uttarakhand assistant teacher recruitment result.

अब शनिवार को रिजल्ट घोषित होना है, लेकिन गेस्ट टीचर की तैनाती कायम रहने से इन सहायक अध्यापकों को नियुक्ति तीन चरणों में मिलेगी। अपर मुख्य सचिव एस राजू ने शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को जारी निर्देश में कहा है कि सहायक अध्यापकों के सीधी भर्ती के पदों की तैनाती तीन चरणों में की जाए और अतिथि शिक्षकों की सेवाएं यथावत रखी जाए।  

हल्द्वानी निवासी ने दायर की थी याचिका
बार-बार आवाज उठाने के बाद भी प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया तो हल्द्वानी (नैनीताल) निवासी रज्जन कफल्टिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

याचिका पर सुनवाई करते हुए 8 जनवरी 2015 को हाईकोर्ट ने 30 जनवरी तक 90 प्रतिशत रिजल्ट घोषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सरकार के पास रिजल्ट घोषित करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। परिषद से चयनित इन शिक्षकों को सरकार ने अब चरणबद्ध नियुक्ति देने का फैसला लिया है।

अधिकारी बोले, हाईकोर्ट के आदेश का हो रहा पालन

uttarakhand assistant teacher recruitment result.

गेस्ट टीचर को न हटाना पड़े इसके लिए विभाग तीन चरणों में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति देने जा रहा है। लेकिन हमारी मांग इन सभी पदों पर शीघ्र नियुक्ति की है।
-मुरली मनोहर भट्ट, अध्यक्ष एलटी रिजल्ट संघर्ष समिति

सहायक अध्यापकों का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया जाएगा। परिषद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 90 फीसदी पदों के लिए ही रिजल्ट घोषित करेगी।
-हरि सिंह, सचिव, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed