शहर के होनहारों के लिए बड़ी खुशखबरी, जरूर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी कालेजों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के अफसर बनने के सपने अब पैसे की कमी के कारण अधूरे नहीं रहेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन का हायर एजुकेशन विभाग ऐसे विद्यार्थियों के लिए खास कोचिंग स्कीम लेकर आ रहा है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज, यूजीसी नेट, बैंक पीओ, एनडीए और आर्मी की तैयारी में प्रशासन मदद करेगा।
सभी सरकारी कालेजों से विद्यार्थियों की लिस्ट मांगी जाएगी, जिन्होंने क्लास में बेहतर अंक पाए हैं और भविष्य में किसी खास फील्ड में जाने के लिए कोचिंग के इच्छुक हैं। कालेजों को यह लिस्ट अगले महीने तक डायरेक्टर हायर एजुकेशन के पास भेजनी होगी। इसमें लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
डीएचई 30 लाख देगा कोचिंग के लिए
डायरेक्टर हायर एजुकेशन (डीएचई) ने जरूरतमंद कालेज विद्यार्थियों की कोचिंग के लिए 30 लाख का बजट पास किया है। विभाग जल्द ही शहर के नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट से जरूरतमंद स्टूडेंट को कोचिंग देने के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा।
कमेटी करेगी स्टूडेंट का चयन
शहर के 6 सरकारी कालेजों से 10 से 15 आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन पहले और दूसरे वर्ष में प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। रजिस्ट्रार (कालेज) और कुछ कालेज प्रिंसिपल की एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी ही कोचिंग की सुविधा पाने के हकदार विद्यार्थियों का चयन करेगी। 1.50 लाख से कम सालाना आय वाले विद्यार्थियों को ही स्कीम का लाभ मिलेगा।
छात्राओं के लिए लैपटॉप
शहर के कालेजों में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को जल्द ही लैपटॉप मिलेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को एक करोड़ की ग्रांट से यह लैपटॉप देगा। अगले हफ्ते तक लैपटॉप खरीदने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
ये कहना है शिक्षा अधिकारियों का
डायरेक्टर हायर एजुकेशन का यह सराहनीय कदम है। आज के दौर में लगभग हर तरह की नौकरी में टफ कंपीटीशन है। ऐसे में गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यह स्कीम काफी फायदेमंद साबित होगी।
मनजीत कौर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉमर्स कालेज-42
पढ़ाई में होशियार काफी स्टूडेंट पैसे की कमी के कारण कोचिंग नहीं ले पाते। विभाग ने करीब 30 लाख का बजट रखा है। यह लाभ मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट को ही मिलेगा। शहर के अच्छे कोचिंग सेंटर से संपर्क किया जाएगा।
-संदीप हंस, डायरेक्टर हायर एजुकेशन, चंडीगढ़