{"_id":"6d91671f62df0c0b80eada2859cc0d84","slug":"urban-planning-in-ignoue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन प्लानिंग से संवारे भविष्य","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अर्बन प्लानिंग से संवारे भविष्य
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 Nov 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि ने इस वर्ष अर्बन प्लानिंग का नया कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स को पहले दिल्ली स्थित मुख्यालय से संचालित किया गया। कोर्स के पहले ही वर्ष का प्लेसमेंट बेहतरीन रहा। इंडस्ट्री में डिमांड को देखते हुए इग्नू ने यह कोर्स देशभर के लिए लागू कर दिया है। अन्य कोर्स में भी जनवरी 2014 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पांच हजार रुपये है फीस
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डा. आशा शर्मा ने बताया कि ‘पीजी डिप्लोमा इन अर्बन प्लानिंग’ का कोर्स नए सत्र के लिए शुरू किया गया है। इसकी फीस करीब पांच हजार रुपये है। यह कोर्स स्कूल आफ एक्सटेंशन एंड डेवलपमेंट की ओर से शुरू किया गया है। एक वर्षीय इस कोर्स में दाखिले के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है।
फायदेमंद हो सकता है कोर्स
आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, प्लानिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए यह कोर्स बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इग्नू ने विभिन्न मास्टर कोर्स, बैचलर कोर्स, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट कोर्स में जनवरी 2014 सत्र के एडमिशन शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
16 दिसंबर तक छात्र 150 रुपये का प्रास्पेक्टस प्राप्त कर दाखिला ले सकते हैं। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 31 दिसंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी और प्रॉस्पेक्टस के लिए इग्नू के तपोवन स्थित क्षेत्रीय केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं।