अब यूपीटीयू ने नौकरी दिलाने के लिए कसी कमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) से संबद्ध कॉलेजों में अब यूपीटीयू प्लेसमेंट कराएगा। अभी तक इंजीनियरिंग कॉलेजों में ही स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट सेल है। अब यूपीटीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल कॉलेजों के स्टूडेंट्स को रोजगार दिलाने का प्रयास करेगा।
इस काम में शासन का भी सहयोग लिया जाएगा। सेल ने सभी कॉलेजों को एक जनवरी 2014 से 31 दिसंबर 2014 के बीच स्टूडेंट्स की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।
करीब 10 बहुराष्ट्रीय कंपनियों से बातचीत हुई है, जो रोजगार उपलब्ध कराएंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कोई राजकीय यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए कॉलेजों में कैम्प लगा रही है।
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मौजूदा समय में सबसे बड़ी समस्या पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट की है। प्लेसमेंट की स्थिति अच्छी न होने के कारण प्रदेश के ज्यादातर इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी रहती हैं।
प्रदेशभर के स्टूडेंट्स लेंगे भाग
दाखिले की स्थिति सुधारने के लिए यूपीटीयू पहल कर रहा है। योजना के मुताबिक सेंट्रल प्लेसमेंट सेल स्थापित कर ओपन कैम्पस प्लेसमेंट कार्यक्रम में यूपीटीयू से संबद्ध प्रदेश भर के छात्र भाग लेंगे।
बहुराष्ट्रीय कम्पनियां मौके पर ही स्टूडेंट्स को रोजगार देंगी। मार्च-अप्रैल में लखनऊ, नोएडा समेत प्रदेश के प्रमुख स्थानों में कैम्प लगाए जाएंगे।
यूपीटीयू के कुलसचिव पीके गंगवार ने इस संबंध में कॉलेजों को सर्कुलर जारी कर दिया। इसके अनुसार उनके यहां चलने वाले पाठ्यक्रम, स्टूडेंट्स, उत्तीर्ण छात्र, विषयवार स्टूडेंट्स को उपलब्ध रोजगार और चयन में उनके प्रतिशत संबंधी सूचना मांगी है। इसके आधार पर स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट का खाका तैयार होगा।