{"_id":"d4e736a4a5dc803df84a626106309247","slug":"uptu-verification-till-8-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEE: अब 8 तक वेरिफिकेशन का मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SEE: अब 8 तक वेरिफिकेशन का मौका
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Jul 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2014 की प्रवेश काउंसलिंग में अब डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन 8 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन
अभी तक सत्यापन के लिए 3 जुलाई की तारीख तय थी। इसके अलावा स्टूडेंट्स रैंक के अनुसार अपने मनपसंद कॉलेज चुनने के लिए चॉइस फिलिंग 10 जुलाई से कर सकेंगे।
पहले इसके लिए 5 जुलाई की तारीख तय थी। यह निर्णय बुधवार को उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की सेंट्रल एडमिशन बोर्ड (कैब) की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
एसईई का नया शेड्यूल यूपीटीयू ने इसलिए तैयार किया है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजों की संबद्घता के लंबित प्रकरणों को हल करना का निर्देश ऑल इंडिया काउंसिलि फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) और संबंधित यूनिवर्सिटी को दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को कुलपति डॉ. आरके खांडल की अध्यक्षता में हुई कैब की बैठक में काउंसलिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
बैठक में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने बीती 26 जून को ही एआईसीटीई को निर्देश दिए कि वह इंजीनियरिंग कॉलेजों को संबद्घता देने के लिए कम से कम एक हफ्ते का समय दें।
इसके बाद यूनिवर्सिटी व शासन इस मसले पर निर्णय आगे एक हफ्ते में ले। ऐसे में काउंसलिंग की प्रक्रि या शुरू करना संभव नहीं था।
संबद्घता के लंबित प्रकरणों पर निर्णय करने से नए इंस्टीट्यूट जुड़ेंगे, कॉलेज में नई ब्रांच खुल सकती है और ब्रांच में सीटें भी बढ़ेंगी। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास पहले से अधिक चॉइस होंगी। चॉइस बढ़ जाने के कारण काउंसलिंग में पूरी सीट मैट्रिक चेंज होगी।