फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uptu to start special carry overexam

यूपीटीयू के इस फैसले से 35 हजार स्टूडेंट्स को होगा फायदा

Tue, 11 Aug 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Aug 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
uptu to start special carry overexam

स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं को आखिरकार उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय ने राहत दे दी। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलपति प्रो. विनय पाठक ने वार्ता की।

विज्ञापन


इसमें निर्णय लिया गया कि सभी वर्ष के छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा का लाभ मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा ने बताया कि स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा से प्रदेश में लगभग 35 हजार छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


स्पेशल परीक्षा 25 अगस्त से कराई जाएगी, जिसका डिटेल प्रोग्राम जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। परीक्षा का लाभ बीटेक, बी फार्म, बीआर्क, एमबीए, एमएएम, एमसीए, एमसीए डुअल डिग्री, बीएचएमसीटी, बीएफए, बीएफएडी में सत्र 2014-15 में अध्ययनरत अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जो छात्र-छात्राएं  कैरीओवर (पीसीपी) या ग्रेस (पीडब्ल्यूजी) से उत्तीर्ण हैं वे इस परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। वे अपनी कैरीओवर परीक्षा विश्वविद्यालय के नियमानुसार अपने नियमित सत्र की विषम या सम सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ देंगे।

इसके अलावा वे छात्र जो सत्र 2014-15 की विषम या सम सेमेस्टर परीक्षा में कॉलेज द्वारा डिटेन किए गए हैं इस विशेष परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

ये हो सकेंगे परीक्षा में शामिल

uptu to start special carry overexam

परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीएन मिश्रा ने बताया कि सत्र 2014-15 में जो छात्र अनुत्तीर्ण होने के चलते अगली कक्षा में प्रमोट नहीं हो पा रहे हैं उन्हें केवल उस विषय के लिए स्पेशल परीक्षा देने की अनुमति होगी जिसमें वह अनुत्तीर्ण हैं।

इसके अलावा सत्र 2014-15 के जिन छात्र-छात्राओं ने अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है लेकिन वे अंतिम वर्ष से पहले के वर्षों में किसी भी विषय में अनुत्तीर्ण हैं और उन विषयों की परीक्षा इस विशेष परीक्षा में निर्धारित है तो वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अंतिम वर्ष को छोड़कर अन्य वर्षों के छात्र-छात्राओं की विशेष परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होगी।

परीक्षाएं तीन पाली में आयोजित की जाएंगी। तृतीय वर्ष की परीक्षा सुबह 7 से 10 बजे, द्वितीय वर्ष की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और प्रथम वर्ष की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। जिन संस्थाओं के छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा के कारण अनुत्तीर्ण हैं उनकी विशेष परीक्षा भी इसी अवधि में होगी।

इसकेलिए कॉलेजों को ऐसे छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विश्वविद्यालय के एक्सटर्नल एग्जामिनर से करानी होंगी। जिन छात्रों का अंतिम वर्ष में कैरीओवर है उनकी परीक्षा सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में होंगी। इसी दौरान बीआर्क कोर्स के आठवें, नौवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।

प्रो. मिश्रा ने बताया कि एमबीए के जिन छात्र-छात्राओं ने अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली लेकिन पहले सेमेस्टर की एयूसी-001 और दूसरे सेमेस्टर की एयूसी-002 परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके वे भी इस दौरान परीक्षा दे सकेंगे। इन दोनों परीक्षाओं के लिए संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे 17 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कक्षाएं चलाकर छात्रों की सेशनल परीक्षाएं कराते हुए उनके अंक विश्वविद्यालय को भेजें।

जानें कब तक भरवाने होंगे फार्म

uptu to start special carry overexam

कॉलेजों को अपने यहां के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म 18 अगस्त तक भरवाने का समय दिया गया है। परीक्षा फार्म कॉलेज लॉगिन के माध्यम से भरवाए जाने हैं।

इनकी फीस विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र के साथ 20 अगस्त को जमा की जाएगी। प्रो. मिश्रा ने बताया कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

विशेष परीक्षा के बाद जाहिर है कि बहुत से छात्र-छात्राएं प्रमोट होकर कोर्स के अगले वर्ष में पहुंच जाएंगे। ऐसे में इनका सत्र 2015-16 का काफी कोर्स पिछड़ चुका होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मिश्रा ने बताया कि इस छूटी पढ़ाई को पूरा कराने के लिए संबंधित कॉलेजों को अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर पूरा कराना होगा।

इसके लिए कॉलेजों को सर्कुलर भेजा जा रहा है। इसके अलावा कुलपति ने छात्र-छात्राओं से कहा कि व परीक्षा संबंधी या किसी भी तरह की समस्या के लिए विश्वविद्यालय को शिकायत कर सकते हैं जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए समाधान निकाला जाएगा।

कुलपति केसाथ बैठक में एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री अभिलाष, गाजियाबाद के संगठन मंत्री अश्वनी यादव, मेरठ प्रांत के संजीव शर्मा, मोनू, मिनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed