फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPTU the even semester exams from 17th May

यूपीटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 17 मई से

Mon, 28 Apr 2014 01:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 28 Apr 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
UPTU the even semester exams from 17th May

यूपीटीयू ने सत्र 2013-14 की सम-सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, तकनीकी और अन्य कोर्सेज की सम-सेमेस्टर परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी। विवि ने परीक्षा शेड्यूल में त्रुटि सुधार के लिए 30 अप्रैल तक कालेजों से आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


बीटेक फर्स्ट ईयर बायोटेक एंड एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से सात जून तक चलेंगी। बीआर्क सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 29 मई, बीएचएमसीटी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से एक जून, बीफार्मा सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 28 मई, एमबीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से तीन जून, एमसीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से पांच जून, बीएफएडी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 27 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन


वहीं, बीटेक एजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 29 मई तक, बीटेक बायोटेक फोर्थ सेमेस्टर परीक्षाएं 17 मई से दो जून, बीटेक सिविल फोर्थ सेमेस्टर परीक्षाएं 17 से 31 मई, बीटेक सीएस आईटी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 31 मई तक चलेंगी। विवि के अपर परीक्षा नियंत्रक डा. विक्रम सिंह ने संशोधन के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed