फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPTU: syllabus changing process starts

अब बदल जाएगा यूपीटीयू का सिलेबस

Sun, 09 Mar 2014 04:21 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Mar 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
UPTU: syllabus changing process starts

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) में जल्द ही नया सिलेबस लागू होने वाला है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने मौजूदा सत्र 2013-14 का सिलेबस अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 10 मार्च से बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) की बैठक शुरू हो रही है। 27 मार्च तक 16 विषयों की बीओएस के साथ नया सिलेबस तैयार कर लिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में इंजीनियरिंग समेत यूजी कोर्सों के लिए यह प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें एमसीए के अलावा बीटेक की कई मुख्य स्ट्रीम, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट और मास्टर इन एप्लाइड मैनेजमेंट (एमएएम) का कोर्स अपडेट होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होमवर्क के डर से घर छोड़ भागे 3 बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत 10 मार्च को ह्यूमेनिटीज से होगी। इसके बाद होटल मैनेजमेंट, सिविल, एनवायरमेंट, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, मैथमेटिक्स, टेक्सटाइल, कंप्यूटर साइंस, आईटी, एमसीए, आर्किटेक्चर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और 27 मार्च को इलेक्ट्रिकल व केमिकल की बैठक होगी।


इन सभी कोर्सेज के मौजूदा सत्र 2013-14 के दूसरे, चौथे और छठे साल का कोर्स बदला जाएगा। यूनिवर्सिटी के एकेडमिक सेल प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने संबंधित बीओएस के समन्वयक और सदस्यों को इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

कॉलेज लगवाएं यूपी-एसईई पोस्टर
यूपीटीयू ने शनिवार को यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही सभी कॉलेजों को अपने स्थानीय स्कूलों में एसईई पोस्टर चस्पा करने का निर्देश दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed