{"_id":"0ab69a10dcb1e9d933f4d18c25c0c2c3","slug":"uptu-students-will-research-on-new-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू के स्टूडेंट नई टेक्नोलॉजी पर करेंगे रिसर्च ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू के स्टूडेंट नई टेक्नोलॉजी पर करेंगे रिसर्च
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Mar 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के स्टूडेंट्स अब अमेरिका की कंपनी इंटेल सेमी कंडक्टर के साथ मिलकर नई टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करेंगे। स्टूडेंट्स व टीचर इंटेल कंपनी के साथ मिलकर रिसर्च व डेवलपमेंट का काम करेंगे।
विज्ञापन
इसका लाभ होगा कि स्टूडेंट्स इनोवेशन कर सकेंगे, वहीं उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित होंगे। दूसरी ओर, यूपीटीयू अब अपना सिलेबस भी अपडेट करेगा। इन सबका लाभ यूपीटीयू के करीब ढाई लाख स्टूडेंट्स को होगा।
विज्ञापन
इंटेल के साथ मिलकर अभी जिन क्षेत्रों में रिसर्च व डवलपमेंट का काम शुरू होगा, उसमें बॉयो मेडिकल हेल्थ किट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट, एग्रीकल्चर इंस्टूमेंट्स और रोबोटिक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल का कहना है कि सोमवार को अमेरिका की इंटेल सेमी कंडक्टर लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया जाएगा। इसके बाद इंटेल स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी के डवलपमेंट पर काम करवाएगी।
इससे स्टूडेंट इंटरप्रिन्योरशिप के लिए प्रेरित होंगे और वे खुद का रोजगार स्थापित करने लायक बनेंगे। डॉ. खांडल का कहना है कि स्टूडेंट जब इंटेल के साथ हाईटेक उपकरणों पर काम करेंगे तो उनके ज्ञान का और विस्तार होगा।
वे स्थानीय जरूरतों व मार्केट की जरूरत के अनुसार नई टेक्नोलॉजी डवलप करने के लिए रिसर्च करेंगे। सिलेबस भी अपडेट किया जाएगा, ताकि कम्पनी की जरूरत के अनुसार कोर्स डिजाइन किया जा सके।
इंटेल व यूपीटीयू के बीच आइडिया एक्सचेंज होगा और जब इंडस्ट्री व एकेडमिया आपस में मिलकर काम करेंगे तो बेहतर रिजल्ट भी मिलेंगे।
बीटेक की पढ़ाई के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी की रिसर्च पर जब स्टूडेंट काम करेंगे तो जाहिर है उन्हें मार्केट में जॉब की कमी नहीं होगी। स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट आसानी से हो सकेगा।
यूपीटीयू प्रशासन की मंशा है कि स्टूडेंट्स को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दिया जाए। यही कारण है कि इससे पहले यूपीटीयू ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ करार किया है।
इसके तहत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जा रहा है।