{"_id":"c20edac8017dea5868cccc415c4f941d","slug":"uptu-students-quit-from-final-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल एग्जाम से गायब हुए यूपीटीयू स्टूडेंट्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फाइनल एग्जाम से गायब हुए यूपीटीयू स्टूडेंट्स
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग व प्रबंधन कॉलेजों में स्टूडेंट्स ने फीस जमा की, सेशनल एग्जाम दिए और जब फाइनल परीक्षा की बारी आई तो गैरहाजिर हो गए।
विज्ञापन
ऐसे कॉलेजों की लिस्ट में एक-दो का नाम नहीं, बल्कि ऐसे संस्थानों की संख्या दर्जनों में है, जहां पर स्टूडेंट्स ने फाइनल एग्जाम छोड़ दिए हैं।
प्राविधिक विश्वविद्यालय ने ऐसे 23 कॉलेजों की सूची जारी की है, जहां एडमिशन लेने के बाद 30 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी है। इनमें से आठ कॉलेज लखनऊ के हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे कॉलेजों को नोटिस जारी करके कारण पूछा है।
विज्ञापन
कॉलेजों में एडमिशन के मामले में यूपीटीयू इस समय मंथन कर रहा है। इस कड़ी में विश्वविद्यालय में प्रवेश और परीक्षा के आंकड़ों का अध्ययन किया जा रहा है।
प्रथम सेमेस्टर में आंकड़ों के अध्ययन में जो परिणाम आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। यूपीटीयू से संबद्ध 23 कॉलेज ऐसे हैं, जिनमे 30 फीसदी बच्चों ने सेशनल और फाइनल परीक्षा के प्रैक्टिकल दिए लेकिन परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
एक कॉलेज तो ऐसा है, जहां 75 फीसदी स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी है। इन सबके पीछे के कारण जानने के लिए विश्वविद्यालय ने ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार कर उनसे जवाब मांगा है।
...शुल्क प्रतिपूर्ति का मामला तो नहीं
बड़ी संख्या में परीक्षा से न देना सामान्य बात नहीं है। विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्र इसमें जीरो फीस और स्कॉलरशिप में हेरफेर की आशंका भी जता रहे हैं।
सूत्रों का मानना है कि ऐसा संभव हो सकता है कि गैरहाजिर होने वाले स्टूडेंट्स के नाम फर्जी दिखाए गए हों, ताकि उनके नाम पर शुल्क प्रतिपूर्ति और स्कॉलरशिप सरकार से ली जा सके। वास्तविक कारण क्या हैं, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।
कॉलेज का नाम एडमिशन परीक्षा में बैठे
ज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ 111 72
आईबीएनई सीना फॉर्मेसी कॉलेज हरदोई 60 15
एसपी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महागांव 438 269
टीडीएल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी 97 56
एसीएमई इंस्टी. ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी 161 63
लखनऊ इंस्टी. ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी 64 42
नवनीत कॉलेज ऑफ टेक्नो.एंड मैनेजमेंट 106 62
प्रताप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट 80 48
श्री जीतराम स्मारक इंस्टी. इंजी.एंड टेक्नोलॉजी 264 163
महावीर इंस्टी. ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट 97 44
त्रिवेदी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी 80 49
एशियन इंस्टी. ऑफ इंजी. एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ 15 7
अयोध्या प्रसाद मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी 110 53
आईटीएम इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग 32 14
सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ 120 84
अना कॉलेज ऑफ मैनमेंट स्टडीज, बरेली 120 81
हीरालाल यादव इंस्टी.ऑफ टेक्नो.एंड मैनेजमेंट,लखनऊ 300 196
प्रयाग इंस्टी.ऑफ टेक्नो.एंड मैनेजमेंट, इलाहाबाद 307 175
आर हंस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ 34 23
इनफिनिटी इंस्टी. ऑफ टेक्नो, इलाहाबाद 181 117
नंदिनी नगर टेक्निकल कैंपस, गोंडा 341 173
बासुदेव इंस्टी. ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नो. लखनऊ 17 9
एमवीडी एजुकेशनल एंड लॉ कॉलेज, लखनऊ 100 54