फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uptu students may study iit courses

यूपीटीयू के स्टूडेंट्स अब कर सकेंगे आईआईटी की पढ़ाई!

Tue, 01 Sep 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
uptu students may study iit courses

उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ ही अब आईआईटी के कोर्स की पढ़ाई भी कर सकेंगे। 10 से 20 घंटे के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करना है।

विज्ञापन


इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट पास करके उन्हें यूपीटीयू की पढ़ाई के साथ ही विविध सर्टिफिकेट कोर्स का प्रमाणपत्र भी मिल जाएगा। नेशनल प्रोग्राम ऑफ टेक्नोलॉजी इनहेंस लर्निंग के ये कोर्स देश के विभिन्न आईआईटी ने मिलकर डिजाइन किए हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को इन कोर्सों के प्रति जागरूक करने के लिए यूपीटीयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक की पहल पर इनका लिंक यूपीटीयू की वेबसाइट पर डाला गया है।

एनपीटीईएल के पोर्टल पर शार्ट टर्म कोर्स का ब्यौरा मौजूद है। स्टूडेंट्स अपनी रुचि के अनुसार इन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये कोर्स पूरी तरह से नि:शुल्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल ऑनलाइन टेस्ट के लिए परीक्षा फीस चुकानी होगी। कोर्स मैटेरियल स्टूडेंट्स को वेब पोर्टल पर ही मिल जाएगा। इससे यूपीटीयू से संबद्ध 639 कॉलेजों के चार लाख से अधिक स्टूडेंट्स को लाभ होगा।

स्मार्टफोन पर हो सकेगी पढ़ाई

uptu students may study iit courses

स्टूडेंट्स को इनरोलमेंट के बाद वेब पोर्टल पर ही सारा कोर्स मैटेरियल मिलेगा। लिहाजा छात्र स्मार्टफोन के जरिये भी पढ़ाई कर सकेंगे यानी कोर्स मैटेरियल डाउनलोड कर सकेंगे।

पढ़ाई के बाद उन्हें ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और उत्तीर्ण होने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इन कोर्सों का फायदा उन्हें बीटेक के बाद जॉब के समय मिलेगी।

ये हैं सर्टिफिकेट कोर्स
एयरोस्पेस, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, एन्वायरमेंटल साइंस, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, माइनिंग, सिविल इंजीनियरिंग, नैनोटेक्नोलॉजी, मैथमेटिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटामोबाइल इंजीनियरिंग और सोशल साइंस पर आधारित कई कोर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed