{"_id":"5b0eded2049659fdfb00751ddb88a483","slug":"uptu-special-counselling-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू: एसईई की स्पेशल काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू: एसईई की स्पेशल काउंसलिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 24 Jul 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के कॉलेजों में दाखिले के लिए स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की स्पेशल काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
22 जुलाई को खत्म हुई मुख्य काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों पर छात्रों को नए सिरे से सीट चुनने का मौका मिलेगा। इसमें आरक्षित और सामान्य छात्रों को कंबाइंड जनरल रैंक पर सीट का विकल्प चुना जाएगा।
विज्ञापन
इसमें प्रक्रिया में मुख्य काउंसलिंग से छूटे नए छात्रों को भी मौका दिया गया है। इसके लिए बुधवार से बीटेक समेत सभी 14 कोर्सों की च्वाइस फिलिंग शुरू हो गई है, जो 24 जुलाई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यूपीटीयू: फेल छात्रों ने कैंपस में किया हंगामा
पहले राउंड में सीट अलॉट करा चुके छात्रों को उनकी पसंद के आधार पर जो भी सीट मिलेगी, उसके सापेक्ष पुरानी सीट केंसल हो जाएगी। दूसरी ओर, जिन छात्रों को कोई भी नई सीट नहीं मिलेगी उसकी पहले राउंड की सीट बरकरार रहेगी।
फ्रेश रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को पहली बार सीट अलॉट होगी। इस राउंड के सीट अलॉटमेंट के नतीजे 26 जुलाई को घोषित किए जाएंगे, जबकि 27 जुलाई तक सीट कंफर्म की जाएगी। इन छात्रों को 30 जुलाई तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करते हुए दाखिला लेना है।
सीट होगी अपग्रेड
मुख्य काउंसलिंग में सैकड़ों छात्रों ने सीट कंफर्म नहीं की है, जिनकी सीट वेकेंट मानी जाएगी। इन सीटों को काउंसलिंग में शामिल करते हुए छात्रों को अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। बहुत से छात्राें ने एनआईटी जैसे संस्थानों में दाखिले के कारण सीट छोड़ दी है।