{"_id":"81b433924bcf5ed3595befa1a26179b9","slug":"uptu-semester-exams-will-start-on-monday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू: सोमवार से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू: सोमवार से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से जिले के 13 केंद्रों पर शुरू हो रही है। इसमें ग्रेटर नोएडा में 11 और नोएडा में दो केंद्र बनाए गए हैं। इन पर जिले के 62 तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थानों के लगभग 35 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। वहीं, कैरीओवर परीक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू होंगी। इस बारे में रविवार को यूपीटीयू ने सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
बीआर्क, बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए और होटल मैनेजमेंट की पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा नोएडा के दो और ग्रेटर नोएडा के 11 केंद्रों पर हो रही है। परीक्षाओं की शुरुआत बीआर्क के विषयों से होगी।
विज्ञापन
बाकी की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षाएं सुबह 9:30 से 12:30 तक और द्वितीय पाली में की परीक्षाएं दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगी। परीक्षा की निगरानी के लिए यूपीटीयू की ओर से एक्सटर्नल फ्लाइंग स्क्वायड और परीक्षा केंद्रों की अपनी इंटरनल फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन