फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uptu semester exams from 21 december

यूपीटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 से

Sun, 01 Dec 2013 02:45 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2013 02:45 AM IST
विज्ञापन
uptu semester exams from 21 december

यूपीटीयू की परीक्षाएं 21 दिसंबर से होंगी। यूनिवर्सिटी ने शनिवार देर शाम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन


खास बात ये है कि यूपीटीयू के गठन से पहले जीबीटीयू और एमटीयू दोनों यूनिवर्सिटी में पंजीकृत छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम (डेटशीट) उनके सिलेबस के आधार पर अलग-अलग तैयार की गई है।

यूपीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। डेटशीट के मुताबिक पश्चिम उप्र के इंजीनियरिंग कॉलेज जो पहले एमटीयू से संबद्ध थे।
विज्ञापन


उन संस्थानों के पहले सेमेस्टर के छात्रों की बीटेक और बीफार्मा परीक्षाएं 21 दिसंबर से 1 जनवरी, बीआर्क व एमसीए की 21 दिसंबर से 30 दिसंबर और एमबीए और एमएएम की परीक्षाएं 21 दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे सेमेस्टर के छात्रों में बीटेक, बीफार्मा और एमसीए की परीक्षाएं 22 दिसंबर से 3 जनवरी, बीआर्क की 22 दिसंबर से 5 जनवरी और एमबीए की परीक्षाएं 22 दिसंबर से 9 जनवरी तक चलेंगी।

पांचवें सेमेस्टर के छात्रों में बीटेक की परीक्षाएं 21 दिसंबर से 5 जनवरी, बीफार्मा की 21 से 30 दिसंबर और एमसीए की परीक्षाएं 21 दिसंबर से 3 जनवरी तक होंगी।


वहीं सातवें सेमेस्टर में बीटेक की परीक्षाएं 22 दिसंबर से 5 जनवरी और बीफार्मा की परीक्षाएं 22 दिसंबर से 3 जनवरी तक होंगी।

पूर्वी उप्र के कॉलेजों का अलग कार्यक्रम
पूर्ववर्ती जीबीटीयू से संबद्ध रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्रों की डेटशीट अलग जारी की गई है। इसमें कैरीओवर परीक्षा के छात्र भी शामिल होंगे।

बीटेक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक, बीआर्क की 21 दिसंबर से 5 जनवरी, बीफार्मा व एमबीए की 21 दिसंबर से 5 जनवरी और एमसीए की 21 दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी। डेटशीट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed