UPTU: एसईई का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक दिन स्थगित होने के बाद उम्मीद है कि शुक्रवार से डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्रमाणपत्रों की जांच के बाद छात्रों को वन-टाइम पासवर्ड दिया जाएगा, जिसकी मदद से पांच जुलाई से छात्र अपने मनपसंद कॉलेजों का ऑनलाइन चुनाव (च्वाइस फिलिंग) करेंगे। तीन चरणों की काउंसलिंग 20 जुलाई को समाप्त होगी।
डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन के लिए उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने एसईई के सफल छात्रों के काउंसलिंग लेटर जारी कर दिए हैं। छात्र अपने कोर्स, रोलनंबर और जन्मतिथि के आधार पर काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन व सीमैट अलग
छात्रों को रैंकवाइज डॉक्यूमेंट वैरिफीकेशन कराने के निर्देश हैं लेकिन कोई भी छात्र किसी भी सेंटर पर जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपये डीडी जमा करना होगा। काउंसलिंग कार्यक्रम में तीन चरण में च्वाइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट होगा, जिसके बाद एक साथ 17 से 20 जुलाई तक सीट कंफर्म होगी। सीट कंफर्म करने के लिए 15 हजार रुपये आरंभिक शुल्क जमा करना होगा।
एसईई में बीटेक की 20 फीसदी सीटों (लगभग 29 हजार सीट) पर जेईई मेन और एमबीए की 20 फीसदी सीट पर कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) की काउंसलिंग का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। सीबीएसई द्वारा जेईई मेन की रैंकिंग जारी होने के बाद यूपीटीयू इन सीटों का काउंसलिंग कार्यक्रम घोषित करेगी।
एसईई काउंसलिंग का कार्यक्रम
पहले चरण की काउंसलिंग का सीट डिस्प्ले- 5 जून
एक से 30 हजार रैंक की च्वाइस फिलिंग- 5 से 7 जुलाई
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 9 जुलाई
दूसरे चरण की काउंसलिंग का सीट डिस्प्ले- 9 जुलाई
30001 से 80 हजार रैंक की च्वाइस फिलिंग- 9 से 11 जुलाई
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 13 जुलाई
तीसरे चरण की काउंसलिंग का सीट डिस्प्ले- 13 जुलाई
80001 से अंतिम रैंक तक की च्वाइस फिलिंग- 13 से 15 जुलाई
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 17 जुलाई
तीनों चरण के सीट अलॉटमेंट का सीट कंफर्मेशन- 17 से 20 जुलाई