फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTU raise fee of engineering college

UPTU: बढ़ गई इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस

Sun, 24 Aug 2014 03:02 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला ब्यूरो
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
UPTU raise fee of engineering college

उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय ने परीक्षा से संबंधित शुल्क में कई गुना बढोतरी कर दी है। इसके बाद अब यूपीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजो में अब पढ़ाई मंहगी हो गई।

विज्ञापन


माइग्रेशन शुल्क में 10 गुना बढ़ोतरी, एनरोलमेंट शुल्क में करीब पांच गुने की बढ़त, परीक्षा शुल्क भी डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है। वहीं, मार्क्सशीट के सत्यापन के लिए भी अब 100 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


अब तक इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। इसी तरह बैक पेपर व स्क्रूटनी में भी अब विलंब शुल्क 200 रुपये लिया जाएगा।

फिलहाल, यूपीटीयू से संबद्ध करीब 850 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब चार लाख छात्रों को अब पहले से अधिक फीस चुकानी होगी।

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में परीक्षा से संबंधित शुल्क की वृद्धि पर मुहर लगाई जा चुकी है।

वित्त अधिकारी वीरेंद्र चौबे की ओर से सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के निदेशकों व प्राचार्यों को परीक्षा संबंधित शुल्क में हुई बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक स्टूडेंट्स से माइग्रेशन व डुप्लीकेट माइग्रेशन का शुल्क केवल 50 रुपए ही लिया जाता था लेकिन अब वह 10 गुना बढ़ा दिया गया है।

अब माइग्रेशन शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा। वहीं, स्टूडेंट्स से एनरोलमेंट फीस के 100 रुपये की जगह अब 500 रुपये लिया जाएगा।

प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क 3000 रुपये की जगह 5000 रुपये कर दिया गया है। डुप्लीकेट डिग्री का शुल्क 200 रुपये की जगह 1000 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed