{"_id":"135265ec66db1253d8a02b4c023abca8","slug":"uptu-practicals-will-be-start-4th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU: 4 जनवरी से होंगे प्रैक्टिकल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU: 4 जनवरी से होंगे प्रैक्टिकल
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 02 Jan 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने 2013-14 की विषम सेमेस्टर प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल 4 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेंगे। ड्यूटी पर लगाए गए परीक्षकों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। विवि ने कॉलेजों को 20 जनवरी तक प्रैक्टिकल अंकों का ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं।
विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं की तरह प्रैक्टिकल का कार्यक्रम भी पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी से जुड़े पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजों के लिए अलग से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल की शुरुआत बीटेक फर्स्ट ईयर से होगी। कॉलेज अपने परीक्षक से संपर्क कर प्रैक्टिकल आयोजित कराएंगे। किसी परीक्षक के मना करने पर कॉलेजों को अगले परीक्षक के लिए विवि से दोबारा अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
अपने स्तर पर किसी परीक्षक का चुनाव नहीं किया जा सकेगा। 20 जनवरी तक प्रैक्टिकल अंकों का ब्योरा देते हुए 23 जनवरी तक हार्ड कॉपी उपलब्ध करानी होगी।
कॉलेजों का प्रैक्टिकल प्रोग्राम
बीटेक फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड ईयर..........................14 से 9 जनवरी
बीटेक फाइनल.............................................12 से 17 जनवरी
एमबीए फर्स्ट, सेकेंड ईयर...............................12 से 17 जनवरी
एमसीए डुअल डिग्री.......................................14 से 17 जनवरी
बीफार्मा ऑल...............................................6 से 10 जनवरी
एससीए ऑल...............................................4 से 9 जनवरी