{"_id":"30464d544cc10512ab7d21d51ddfd369","slug":"uptu-practical-from-4-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार से
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Jan 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
यूपीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह यूनिवर्सिटी की ओर से तय किए गए परीक्षकों से ही एग्जाम करवाएं।
सभी परीक्षकों के नाम व मोबाइल नंबर कॉलेजों को भेज दिए गए हैं। यूपीटीयू प्रशासन का कहना है कि अगर यह परीक्षक एग्जाम लेने से मना करें तो विशेष परिस्थितियों में ही दूसरा परीक्षक विवि की सहमति से तय करें।
यूपीटीयू की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार से 17 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। विवि प्रशासन से पूर्ववर्ती जीबीटीयू और पूर्ववर्ती एमटीयू से संबद्ध रहे पश्चिमी उप्र व पूर्वी उप्र के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों का शड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्ववर्ती जीबीटीयू से संबद्ध लखनऊ व आसपास जिलों के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के शड्यूल के अनुसार एमसीए, बीटेक सेकेंड ईयर, बीटेक थर्ड ईयर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार से नौ जनवरी तक होंगी।
विज्ञापन
बीफॉर्मा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं छह से 10 तक होंगी, बीटेक फर्स्ट ईयर व बीटेक फाइनल ईयर और एमबीए फर्स्ट व सेकेंड ईयर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 12 से 17 जनवरी तक होंगी।
इसी शड्यूल के अनुसार एमटीयू से संबद्ध रहे इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों की भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। एमटीयू से संबद्ध संस्थाओं में चलाए जा रहे एमसीए डुअल डिग्री कोर्स की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 से 17 जनवरी तक होंगी।