{"_id":"2564227de55ecbd377acc18f9a863d10","slug":"uptu-phd-program-2013-enrolment-process-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU: पीएचडी प्रोग्राम-2013 के एनरोलमेंट शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU: पीएचडी प्रोग्राम-2013 के एनरोलमेंट शुरू
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 07 Mar 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने पीएचडी प्रोग्राम-2013 की एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके लिए शॉर्ट लिस्ट कैंडीडेट्स के नाम और एनरोलमेंट फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। 20 मार्च तक पीएचडी प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दी गई है।
16 स्ट्रीम में 450 कैंडीडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें कंप्यूटर साइंस (सीएस) और इलेक्ट्रोनिक्स की संख्या सबसे ज्यादा है।
पीएचडी प्रोग्राम में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रोनिक्स में सबसे ज्यादा 73-73 कैंडीडेट शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। इसके बाद मैनेजमेंट में 64 और फार्मेसी में 56 कैंडीडेट हैं।
यह भी पढ़ें: सिंबायोसिस एंट्रेंस एग्जाम 3 मई को
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (29), मैथेमेटिक्स (10), फिजिक्स (4), केमेस्ट्री व एप्लाईड केमेस्ट्री (10), केमिकल इंजी/टेक (17), टेक्सटाइल (3), सिविल (4), एंवायरमेंटल साइंस एंड एनर्जी (10), इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग (29), इलेक्ट्रोनिक्स (73), बायोटेक्नोलॉजी (45), बायोइंफोरमेटिक्स (13) को 20 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने हैं।
विज्ञापन
यूपीटीयू ने निर्देश दिए हैं कि रजिस्ट्रेशन के बाद अप्रैल और मई में रिसर्च डिग्री कमेटी (आरडीसी) की बैठक होगी, जिसमें सुपरवाइजर और रिसर्च टाइटल जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन करते वक्त ये घोषणा पत्र भी देना होगा कि पीएचडी करते हुए किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में किसी डिप्लोमा, डिग्री या पीएचडी प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन न हो।
न ही कैंडीडेट किसी परीक्षा में शामिल हो रहा हो। किसी भी डॉक्यूमेंट के गलत होने पर न सिर्फ एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा, बल्कि आगे विवि में दाखिला नहीं मिलेगा।