{"_id":"469eab36ca57a7ba748783f60bf04acd","slug":"uptu-pending-results-will-come-after-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU: होली बाद मिल जाएंगे रुके रिजल्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU: होली बाद मिल जाएंगे रुके रिजल्ट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 13 Mar 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सत्र 2013-14 के छात्रों के एंरोलमेंट क्लियर करने की प्रक्रिया आज खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के लगभग 13 हजार 500 छात्रों के एंरोलमेंट डॉक्यूमेंट के अभाव में अटके हुए थे, जिसके कारण पहले साल के छात्रों का रिजल्ट रुका हुआ है।
चार मार्च से इन छात्रों के संस्थानों की ओर से डॉक्यूमेंट जमा कराए जाने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रक्रिया पूरी करते हुए उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) को इन छात्रों का डाटा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डाटा के आधार पर ही छात्रों का रिजल्ट जारी होगा। उम्मीद है कि होली के बाद यूपीटीयू के 2013-14 के सभी पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर के छात्रों को रिजल्ट उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन