यूपीटीयू के दस हजार स्टूडेंट्स का रिजल्ट अटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पा रहे हैं। प्रदेश के करीब करीब दस हजार स्टूडेंट ऐसे हैं जिनका अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट इसलिए रोका गया है क्योंकि कॉलेजों द्वारा भेजे गए डाटा से यह मैच नहीं हो रहा है। इसमें लखनऊ के भी करीब एक दर्जन इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं।
अब यूपीटीयू प्रशासन डाटा भेजने में लापरवाही करने वाले कॉलेजों पर अब फाइन लगाने की तैयारी कर रहा है।
यूपीटीयू के परीक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन स्टूडेंट्स के रिजल्ट अभी तक अपडेट नहीं हुए हैं, उनके डाटा में कुछ न कुछ गड़बड़ है।
किसी स्टूडेंट के रोल नंबर में गलती है तो किसी की ओएमआर शीट पर दी गई अन्य जानकारी में गड़बड़ी है। ऐसे में इसका सत्यापन कर पाने में छींकें आ रही हैं। ऐसे में अब इनकी कॉपियां देखकर उससे सत्यापन करवाया जा रहा है।
कॉलेजों ने भी की देरी
इन दिक्कतों की वजह से स्टूडेंट्स को रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कॉलेजों ने सेशनल के मार्क्स भेजने में भी देरी की है। ऐसे में स्टूडेंट्स के रिजल्ट को अपडेट नहीं किया जा सका है।
इसमें राजधानी के भी करीब एक दर्जन प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। फिलहाल कॉलेजों को कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन उन्होंने इसका सही से पालन नहीं किया है।
यही कारण है कि रिजल्ट घोषित होने में देरी हो रही है। इधर यूपीटीयू के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह की ओर से अब ऐसे लापरवाह कॉलेजों पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है।