{"_id":"39f43991709c81aaf4eaff06597f2e37","slug":"uptu-mid-sem-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU: पांचवें-सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU: पांचवें-सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट जारी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने दिसंबर-जनवरी में हुई विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के दूसरे चरण के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
यूपीटीयू ने पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के बीटेक पांचवें और सातवें सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट जारी किया है।
रिजल्ट यूपीटीयू की वेबसाइट पर रोलनंबर के आधार पर देखा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ने इससे पहले 20 फरवरी को बीटेक तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया था।
इसके बाद एमबीए, एमसीए के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के अलावा मौजूदा सत्र 2013-14 में दाखिला लेने वाले सभी कोर्सों के पहले सेमेस्टर के छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है।
रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है और यूनिवर्सिटी की कोशिश है कि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी कर दिया जाए।