फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPTU: marksheet will have UPTU formation notification

यूपीटीयूः मार्कशीट पर होगी यूपीटीयू की कहानी

Mon, 03 Mar 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 03 Mar 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
UPTU: marksheet will have UPTU formation notification

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के सत्र 2013-14 की दिसंबर में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं की मार्कशीट में अंकों के ब्योरे के साथ एक खास जानकारी भी होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी छात्रों की मार्कशीट में यूपीटीयू की दोबारा स्थापना से संबंधित नोटिफिकेशन का जिक्र होगा। पिछले तीन साल के दौरान एडमिशन से लेकर मौजूदा या आने वाले साल में पास आउट होने वाले छात्रों की डिग्री के पीछे विशेष रूप से इस नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी होगी। दो यूनिवर्सिटी की मार्कशीट-डिग्री का कंफ्यूजन खत्म करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, सत्र 2010-11 से 2013-14 के महामाया और गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू-जीबीटीयू) के कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के पास दो यूनिवर्सिटी की डिग्री होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CBSE देगा आंसर शीट की फोटोकॉपी


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजों के इंजीनियरिंग छात्रों को पिछले तीन साल (छह सेमेस्टर) में एमटीयू की मार्कशीट मिली है। मौजूदा सेमेस्टर (सातवें) में इन छात्रों को यूपीटीयू की मार्कशीट मिलेगी। लिहाजा मार्कशीट एमटीयू की और डिग्री यूपीटीयू की मिलेगी।

अलग-अलग दो यूनिवर्सिटी की मार्कशीट और डिग्री के साथ नौकरी के लिए अपने सर्टिफिकेट दिखाते समय किसी भी कंपनी को हैरानी होना जायज है। आधिकारिक रूप से इस कंफ्यूजन को दूर करने और दो यूनिवर्सिटी की मार्कशीट की विश्वसनीयता के लिए यूपीटीयू वाले सर्टिफिकेट पर नवंबर-2013 में एमटीयू-जीबीटीयू विलय से संबंधित नोटिफिकेशन (अधिसूचना) की जानकारी होगी।


एमटीयू की हजारों मार्कशीट रिजेक्ट
यूपीटीयू के सामने एक और नई मुसीबत आ गई है। पूर्ववर्ती एमटीयू के सत्र 2012-13 के हजारों छात्रों की मार्कशीट गलत प्रिंट हो गई हैं। कई कॉलेजों ने अपने छात्रों की मार्कशीट यूनिवर्सिटी को वापस कर दी हैं। ज्यादातर मार्कशीट में छात्रों के नंबर गलत प्रिंट हो गए हैं। अब यूपीटीयू को नए सिरे से इनका डाटाबेस तैयार करते हुए मार्कशीट प्रिंट करानी होंगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed