फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uptu gives online marksheet to students.

UPTU: एक क्लिक पर मिलेगी डिग्री

Thu, 09 Oct 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Oct 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
uptu gives online marksheet to students.

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में अब स्टूडेंट्स को मार्क्सशीट, डिग्री और सर्टिफिकेट से जुड़े कार्यों के लिए यूनिवर्सिटी में चक्कर नहीं लगाने होंगे।

विज्ञापन


उन्हें एक क्लिक पर ही सारी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। अब वे कम्प्यूटर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके साथ ही स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की भी सुविधा दी जाएगी। यही नहीं इन कार्यों के लिए एक निश्चित समय सीमा भी तय कर दी जाएगी।

अगर स्टूडेंट्स द्वारा किए गए आवेदन पर निर्धारित समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जवाबदेही भी जिम्मेदारों की होगी।

स्टूडेंट्स व पैरेंट्स की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए यूपीटीयू अब प्रदेश में उससे संबद्घ करीब 850 से अधिक इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की मार्क्सशीट को ऑनलाइन जारी करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए स्टूडेंट्स व पैरेंट्स को भी लॉगिन व पासवर्ड की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि वह अपने बेटे व बेटी के मार्क्स व उनसे जुड़ी अन्य जानकारियां ऑनलाइन हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे मिलेगी पूरी जानकारी

uptu gives online marksheet to students.

अब घर बैठे ही यह जानकारी मिल जाएगी कि सेशनल व सेमेस्टर एग्जाम में उनके बेटे या बेटी को कितने नंबर मिले हैं। स्टूडेंट्स को अभी सबसे बड़ी परेशानी मार्क्सशीट पर सेशनल के नंबर न जुड़ पाने को लेकर होती है।

इसके अलावा उनके नाम या पिता के नाम में अगर गड़बड़ी हो गई तो फिर उन्हें यूपीटीयू के चक्कर लगाने पड़ते हैं। दूरदराज के कॉलेजों से आने वाले स्टूडेंट्स के काम कब होंगे इसके लिए कोई निर्धारित समय सीमा भी नहीं होती।

उन्हें आवेदन शुल्क जमा करने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर बैंक का ऑनलाइन गेट-वे लिंक भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यही नहीं स्टूडेंट्स ऑनलाइन अपनी फीस भी जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed