फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   upmt form available from 21st march

मिलने लगे यूपीएमटी के फार्म, जानिए इस बारे में सबकुछ

Fri, 21 Mar 2014 10:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Mar 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
upmt form available from 21st march

उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल प्रवेश परीक्षा (यूपीएमटी) के आवेदन पत्रों की बिक्री मुख्य डाकघर में शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। फॉर्म मुख्य डाकघर से नकद भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


आवेदन पत्र की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन पंतनगर विवि की ओर से कराया जा रहा है।

असमंजस इस साल भी बरकरार

upmt form available from 21st march

यूपीएमटी में निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर असमंजस इस साल भी बरकरार है।

इस बार भी केवल सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर की 85-85 सरकारी सीटों की स्थिति तो साफ है लेकिन एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज और एचआईएचटी मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने पत्र भेजा है। उम्मीद है कि दोनों निजी कॉलेजों से कुछ सीटें मिलेंगी।

उम्र की बाध्यता बनी परेशानी
पहली बार यूपीएमटी में उम्र की बाध्यता लागू की गई है। आवेदक की उम्र 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस वजह से काफी युवा परेशान हैं।

साथ ही 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कुल प्राप्तांकों का योग सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत, एससी और एसटी के लिए 40 प्रतिशत व सामान्य विकलांग श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

upmt form available from 21st march

अल्मोड़ा, देहरादून, पंतनगर, ऋषिकेश और श्रीनगर गढ़वाल।

इन शहरों में मिलेंगे फॉर्म
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, नई टिहरी, उत्तरकाशी, लखनऊ,  नई दिल्ली के मुख्य डाकघर में फॉर्म उपलब्ध होंगे।

अहम तिथियां
आवेदन पत्र बिक्री की अंतिम तिथि : 17 अप्रैल 2014
विवि में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि : 21 अप्रैल 2014
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 18 मई 2014

इस नंबर पर करें पूछताछ : 05944-235029

विज्ञापन

ऑनलाइन क्यों नहीं

upmt form available from 21st march

ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग या पंतनगर विवि अब भी पुरानी व्यवस्था के भरोसे है। छात्रों को इस बार भी आवेदन पत्र खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। हाल यह है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट करीब नौ माह से अपडेट ही नहीं हो पाई है।

खास बात
20 शहरों में मुख्य डाकघरों से होगी आवेदनपत्रों की बिक्री
इस बार कीमत में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी
निजी कॉलेजों की सीटों पर है असमंजस

1740-रुपये का है फॉर्म सामान्य अभ्यर्थियों के लिए
1240-रुपये अदा करने होंगे एससी-एसटी छात्रों को

उम्र की सीमा पहली बार लागू की गई है। एआईपीएमटी सहित सभी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अब उम्र सीमा का नियम लागू है। निजी कॉलेजों की सीटों पर स्थिति अभी साफ नहीं है।
- एनएस जंगपांगी, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed