{"_id":"52acf53a9240b9dabf77fc0b4ced83d2","slug":"uptu-didnt-load-full-result-of-carry-over-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरी ओवर परीक्षा का रिजल्ट भी अधूरा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कैरी ओवर परीक्षा का रिजल्ट भी अधूरा
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Mar 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा कराने से लेकर रिजल्ट तक स्टूडेंट्स को काफी परेशान कर दिया।
विज्ञापन
अब तीन महीने देरी से किसी तरह रिजल्ट निकाला तो वह भी आधा-अधूरा, अभी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के रिजल्ट डाटाबेस में अपलोड ही नहीं किए गए।
अब परेशान स्टूडेंट यूपीटीयू के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका कोई पुरसाहाल नहीं है।
गुरुवार को यूपीटीयू में स्पेशल कैरी ओवर की परीक्षा देने वाले बीटेक सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से यहां चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
स्टूडेंट्स का कहना है कि स्पेशल कैरी ओवर परीक्षाओं में भी काफी दिक्कतें आईं थीं। स्टूडेंट्स ने बताया कि 17 नवंबर, 2013 को परीक्षा समाप्त हुई थी। इसके बाद रिजल्ट का इंतजार था।
विज्ञापन
अभी दो दिन पहले जब रिजल्ट घोषित हुआ तो वह खुश हुए लेकिन जब इंटरनेट पर रोलनंबर डाला तो पता चला कि उनका डाटा है ही नहीं। ऐसे छात्रों की संख्या करीब 350 है।
विज्ञापन
इस बारे में यूपीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह कहते हैं कि स्पेशल कैरी ओवर का पूरा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, अगर किसी एक स्टूडेंट का रिजल्ट रूका हो तो इसकी हमें जानकारी नहीं।
ऐसे स्टूडेंट जो ऑनलाइन रिजल्ट अपलोड न होने की शिकायत कर रहे हैं, वे सीधे मिलें। स्टूडेंट्स की समस्या का समाधान किया जाएगा।