{"_id":"6f452d3cd7cccf0f98e7f3c272306624","slug":"uptu-created-searcyh-engine-for-upsee-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU ने बनाया कॉलेज सर्च इंजन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU ने बनाया कॉलेज सर्च इंजन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 10 Jun 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) देने वाले छात्र अपनी रैंक के आधार पर मिलने वाले कॉलेज और ब्रांच की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने पहली बार छात्रों के एडमिशन को सुविधाजनक बनाने के लिए कॉलेज सर्च इंजन बनाया है।
इस टूल में यूनिवर्सिटी ने पिछले साल की क्लोजिंग रैंक के डाटा का विश्लेषण तैयार किया है, जिसमें इंजीनियरिंग समेत सभी कोर्सों के छात्र अपनी रैंक के दायरे में आने वाले कॉलेज ढूंढ सकते हैं।
अब यूपीटीयू ने भी आधिकारिक रूप से एक सॉफ्टवेयर के जरिए छात्रों को ये सुविधा दी है। इसकी खासियत ये है कि छात्र शहर के आधार पर पसंद के कॉलेजों का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्र कोर्स (बीटेक या अन्य), रैंक, कॉलेज (गवर्नमेंट, प्राइवेट), शहर, ब्रांच और कैटेगरी/कोटा (जनरल, ओबीसी, अन्य) के आधार पर भी सर्च कर सकते हैं। इसका फायदा ये है कि अगले हफ्ते शुरू होने वाली कांउसलिंग से पहले छात्रों को रैंक के आधार पर च्वाइस करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, एसईई में बीटेक में एक लाख 38 हजार, बीटेक-बायोटेक में 8280, बीफार्मा में 9468, बीआर्क में 10 हजार 746, लेट्रल एंट्री में लगभग 8000, एमबीए में 8604 और एमसीए में 4080 छात्र दाखिले की कतार में हैं।
ऐसे करेगा काम
यूपीटीयू ने एसईई के एडमिश्न/काउंसलिंग पोर्टल upsee.nic.in पर ये टूल जारी किया है। छात्र अपनी रैंक के अलावा एक रैंक-रेंज के जरिए भी कॉलेज सर्च कर सकते हैं। पिछले साल की क्लोजिंग रैंक के आधार पर इसका ब्योरा उपलब्ध कराया जा रहा है।