फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTU COUNSELLING

UPTU: ऑनलाइन होगी एमटेक-एमफार्मा काउंसलिंग

Mon, 28 Jul 2014 09:05 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
UPTU COUNSELLING

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के कॉलेजों में एमटेक, एमफार्मा और एमआर्क में दाखिले के लिए इस बार काउंसलिंग ऑनलाइन कराई जाएगी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर छात्र घर बैठे अपने मनपसंद कॉलेज और ब्रांच का चुनाव कर सकते हैं। प्रक्रिया बेहद सरल और छोटी होगी, जिसके लिए छात्रों को चॉइस लॉकिंग के लिए सिर्फ डेढ़ दिन (34 घंटे) का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, इन कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रविवार को खत्म हो गई। आवेदन और यूपीटीयू की ओर से निर्धारित दाखिले की योग्यता के आधार पर शॉर्ट लिस्ट छात्रों की मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को दोपहर एक बजे जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीट मेट्रिक्स ऑनलाइन उपलब्ध कराते हुए 29 जुलाई दोपहर एक बजे से चॉइस फिलिंग शुरू हो जाएगी, जो 30 जुलाई रात 11 बजे तक जारी रहेगी। किसी भी तरह की तकनीकी खामी होने पर आवेदकों को चॉइस फिलिंग के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।

इसके आधार पर सीट अलॉट की जाएगी। छात्र संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करते हुए अपना दाखिला पक्का कर सकते हैं। प्रदेश के 100 से ज्यादा इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों की लगभग 3500 सीटों पर काउंसलिंग होनी है।


दूसरी ओर, आवेदन कम होने के कारण सभी को अपनी मनपसंद सीट मिलने की उम्मीद है। यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम को देखते हुए पिछले दो साल में एमटेक-एमफार्मा सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है।

ये हैं स्पेशलाइजेशन
एमटेक प्रोग्राम में सिविल इंजीनियरिंग में 8, इलेक्ट्रीकल में 6, इलेक्ट्रॉनिक्स में 11, मैकेनिकल में 14, कंप्यूटर साइंस में 6, टेक्सटाइल में 2, केमिकल टेक्नोलॉजी में तीन, आईटी में एक सब्जेक्ट में स्पेशलाइजेशन का ऑप्शन हैं। बायो टेक्नोलॉजी, रिमोट सेंसिंग और केमिकल इंजीनियरिंग में संबंधित स्ट्रीम का ही स्पेशलाइजेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed